{"_id":"6a0df81dc3ad7ea9ca0c1329","slug":"the-firm-responds-none-of-their-employees-were-present-on-the-night-of-the-incident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-173878-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फर्म ने दिया जवाब...घटना की रात नहीं मौजूद था उनका कोई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फर्म ने दिया जवाब...घटना की रात नहीं मौजूद था उनका कोई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम परिसर में लगीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने के मामले में ब्लैक लिस्ट की गई फ्लाई इंफ्राटेक फर्म ने नगर निगम को अपना जवाब सौंप दिया है। फर्म ने स्पष्ट कहा है कि वह रात्रि में कार्य नहीं करती और 22 मार्च की रात घटनास्थल पर न उनकी जेसीबी मशीन थी और न ही कोई कर्मचारी मौजूद था।
अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं के क्षतिग्रस्त होने का मामला सुर्खियों में आने पर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र ने 25 मार्च 2026 को फ्लाई इंफ्राटेक को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इसके बाद फर्म ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शरण ली।
मामले में सुनवाई के दौरान नगर निगम के मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी ने फर्म को ब्लैकलिस्ट से हटाते हुए 25 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और 15 दिन के भीतर जवाब मांगा था। फर्म की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि उनका कार्य केवल दिन के समय किया जाता है। जिस रात प्रतिमाओं पर जेसीबी चलाई गई, उस समय उनकी कोई मशीन या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
-- -- --
नगर निगम प्रशासन फर्म के जवाब की सत्यता की जांच करेगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता निर्माण विभाग, नगर निगम
Trending Videos