{"_id":"6a2ea31f6deeeb15c70ffd81","slug":"akhilesh-yadav-will-meet-a-fate-even-worse-than-mamata-banerjee-said-minister-narendra-kashyap-in-shahjahanpur-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अखिलेश यादव का हाल ममता बनर्जी से भी बुरा होगा', शाहजहांपुर में बोले प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अखिलेश यादव का हाल ममता बनर्जी से भी बुरा होगा', शाहजहांपुर में बोले प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का हाल ममता बनर्जी से भी बुरा होगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी तंज कसा।
शाहजहांपुर के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री व शाहजहांपुर जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पिछले चुनावों में भी दो लड़कों की जोड़ी सामने आई थी। परिणाम सबके सामने है। कांग्रेस का एक विधायक जीता और सपा अपने अस्तित्व को बमुश्किल बचा पाई। राहुल गांधी की तरह अखिलेश यादव का हाल होना है। ममता बनर्जी से बुरा अखिलेश यादव का हाल होगा।
रविवार को गन्ना शोध परिषद में सरकार की योजनाओं को गिनाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष अपनी जिम्मेदारियों को भूल गया है। जिस प्रदेश में विपक्ष हुआ करता था, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें बन गई हैं। विपक्ष का सत्ता से दूर रहना उनकी अपनी जिम्मेदारी से दूर रहना है। लगातार विपक्ष धराशाई हो रहा है। उसे आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी पर कसा तंज
मंत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी के सवाल पर तंज कसा कि सुना है कि चींटी पार्टी भी बनने जा रही है। लोकतंत्र है, सभी को आनंद लेने का हक है। कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में तेज गति से विकास कार्य हुए हैं। इसलिए यहां की जनता को योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अलावा कुछ नहीं चाहिए।
खुटार के हरनाई गांव में फर्जी एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में फर्जी एनकाउंटर की गुजाइश नहीं रहती है। अपराधी जनता के हित के साथ खिलवाड़ करे, बहन-बेटी पर हमला करे तो पुलिस को अपना काम करना चाहिए। उन्होंने फर्जी एनकाउंटर के सवाल को टाल दिया।