सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ARV Stock Depleted... Patients Being Turned Away

Shahjahanpur News: एआरवी खत्म...लौटाए जा रहे मरीज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
ARV Stock Depleted... Patients Being Turned Away
पुराने जिला अस्पताल में  टीकाकरण केंद्र का बंद दरवाजा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य जलीकोठी में एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) नहीं होने के कारण लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। एआरवी खत्म होने से लोगों को भावलखेड़ा सीएचसी जाने की सलाह दी जा रही है। कर्मचारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर से एआरवी खत्म होने के बाद भी अफसरों ने संज्ञान नहीं लिया है।
Trending Videos

पुराने जिला अस्पताल में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एआरवी लगाने के लिए केंद्र बनाया गया है। यहां पर शहर व आसपास के कुत्ते, बिल्ली और बंदर काटने से पीड़ित लोग रैबीज की वैक्सीन लगवाने के लिए आते हैं। आमतौर पर सौ से डेढ़ सौ लोगों के वैक्सीन लगाई जाती है, लेकिन पिछले तीन दिन से एआरवी उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को एआरवी समाप्त हो गई थी। इसके चलते केंद्र पर आने वाले मरीजों को लौटा दिया गया। उन्हें भावलखेड़ा सीएचसी जाने की सलाह दी गई। अहम यह है कि नजदीक ही सीएमओ का कार्यालय होने के बावजूद एआरवी उपलब्ध कराने के लिए संज्ञान नहीं लिया गया है।
--
जलीकोठी वाले केंद्र पर एआरवी समाप्त हो गई है। रविवार को भावलखेड़ा सीएचसी से एआरवी को मंगाकर टीकाकरण कराया था। केंद्र के लिए एआरवी मंगाई गई है।
-डॉ.मोहम्मद आसिफ, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed