सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cause of Charanjeet's death unclear; viscera preserved.

Shahjahanpur News: चरनजीत की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cause of Charanjeet's death unclear; viscera preserved.
पुवायां के गांव मुकीमपुर निवासी चरनजीत सिंह का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। पांच अप्रैल की शाम को मिले गांव मुकीमपुर के 55 वर्षीय चरनजीत सिंह के पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उनका विसरा सुरक्षित किया गया है।
Trending Videos

चरनजीत सिंह तीन अप्रैल को घर से शाहजहांपुर में कोर्ट जाने की बात कहकर निकले थे, इसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था। पुत्र गुरपाल सिंह ने पिता की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पांच अप्रैल की रात चरनजीत सिंह का शव पुवायां-मोहम्मदी मार्ग पर ओवरब्रिज के पास खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed