सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Entered the house and beat with sticks, report filed against nine people

Shahjahanpur News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, नौ लोगों पर रिपोर्ट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat with sticks, report filed against nine people
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली के दूसरे दिन हुई मारपीट के मामले में मदनापुर थाने में सैंजना गांव निवासी रामौतार ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी हैं।
Trending Videos
para_count-0

para_count-1 रामौतार ने बताया कि होली की दोपहर बेटा राममिलन नहर की पुलिया पर बैठा था। इस दौरान आए पंचू, बालवीर, रामजी ने उसे धमकाया। घर आए बेटे ने पूरी बात बताई तो वह अमरपाल के पास गए और तीनों की शिकायत की। इस पर अमरपाल नाराज हो गया और उसने भी देख लेने की धमकी की। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 रामौतार ने बताया कि होली के दूसरे दिन घरवालों के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। आरोप है कि अमरपाल, रामजी, छोटू, बालवीर, पंचू, रघुवीर, अजय निवासी ग्राम बोड़ी थाना गढि़या रंगीन, विनय कुमार, अजूब निवासी ग्राम नवादा रुद्रपुर, थाना मदनापुर ने घर पर आकर लाठी-डंडों, बांका व धारदार हथियार से हमला कर दिया। para_count-2
para_count-3
मारपीट में अजयवीर, जयसिंह राममिलन, बेटी शीतल को चोटें आईं। ग्रामीणों की भीड़ आती देख हमलावर मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस व 112 नंबर पुलिस ने घायलों को मदनापुर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
para_count-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed