सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer from Pilibhit crushed to death by DCM truck in Khutar.

Shahjahanpur News: पीलीभीत के किसान की खुटार में डीसीएम से कुचलकर मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer from Pilibhit crushed to death by DCM truck in Khutar.
विज्ञापन
खुटार। खुटार के तिकुनिया चौराहे पर डीसीएम से सिर कुचल जाने से पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव खांड़ेपुर निवासी 55 वर्षीय उस्मान की मौत हो गई। हादसे में उस्मान का भतीजा हसीन भी घायल हुआ है। इस दौरान काफी देर तक हाईवे के आधे हिस्से से वाहन नहीं गुजरे।
Trending Videos


खेती करने वाले उस्मान सोमवार को भतीजे हसीन और नाती चार वर्षीय अब्दुल हमाद पुत्र शफीक के साथ बाइक से अपने भांजे के निकाह में शामिल होने लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव दिलावलपुर गए थे। रात पौने आठ बजे वापस घर जाते समय खुटार के तिकुनिया चौराहे के पास एक डीसीएम उनकी बाइक में पीछे से टकरा गई। सड़क पर गिरे उस्मान के सिर से डीसीएम का पहिया गुजर गया। उस्मान हेलमेट नहीं लगाए थे। चालक डीसीएम को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्मान के पुत्र फरमान, आसिफ और आरिफ परिजनों के साथ रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed