फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gen Alpha students protest at Shahjahanpur Navodaya School

UP: शाहजहांपुर के नवोदय स्कूल में 'जेन अल्फा' छात्रों का प्रदर्शन, खाना छोड़ा, साढ़े सात घंटे तक दिया धरना

Wed, 05 Aug 2026 08:02 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 08:02 AM IST
सार

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का लाइब्रेरी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को कक्षा नौ से 12 तक के छात्र विद्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की सहायक आयुक्त सुनीता लखनऊ से विद्यालय पहुंचीं और छात्रों से वार्ता की।

विज्ञापन
Gen Alpha students protest at Shahjahanpur Navodaya School
स्कूल परिसर में धरने पर बैठे छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में पुस्तकालय अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतरे छात्रों की मांग आश्वासन के बाद भी पूरी नहीं हुई। इससे खफा छात्रों ने मंगलवार को खाना छोड़ दिया और साढ़े सात घंटे तक विद्यालय गेट पर धरने पर बैठे रहे। छात्र बारिश की परवाह किए बिना धरने पर डटे रहे। इस बीच लखनऊ रीजन की असिस्टेंट कमिश्नर ने पहुंचकर छात्रों से एकांत में वार्ता की।
विज्ञापन


सोमवार को नवोदय के सीनियर छात्रों ने पुस्तकालय इंचार्ज नितिन मिश्रा पर गाली-गलौज करने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाला था। कलक्ट्रेट जाते समय रोजा थाना प्रभारी ने सुभाष चौकी के पास रोककर प्रधानाचार्य सत्यपाल गंगवार को बुलाकर वार्ता कराई थी। प्रधानाचार्य ने लाइब्रेरी इंचार्ज पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


कक्षाओं में नहीं गए छात्र 
मंगलवार को कार्रवाई नहीं होने पर सुबह नाश्ते के बाद कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी कक्षाओं में नहीं गए। उनकी मांग पूरी नहीं होने पर कॉलेज गेट की ओर बढ़े। उसके बाद सतर्कता के चलते मुख्य गेट को बंद कर दिया। नाराज छात्र सुबह दस बजे गेट के पास ही धरने पर बैठ गए। छात्रों ने पुस्तकालय इंचार्ज पर कार्रवाई नहीं होने तक धरना करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छात्रों का आरोप है कि प्रधानाचार्य भी उनसे मुलाकात करने नहीं आए। इस बीच दिन में कई बार बारिश होने के बाद भी छात्रों के हौसले नहीं डिगे और वह धरने पर बैठे रहे। छात्रों के खाना छोड़ने और धरना देने की बात लखनऊ रीजन की असिस्टेंट कमिश्नर के पास पहुंची। वह भी शाम साढ़े पांच बजे विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत की। 

उन्होंने कहा कि वह उनकी बात सुनने ही यहां आईं हैं। वह सभी छात्रों को एकांत में वार्ता करने के लिए ले गईं। इस बीच प्रधानाचार्य, पुलिस या स्टाफ को भी सभागार में नहीं आने दिया।

छात्रों का आरोप-लाइब्रेरी इंचार्ज करते अभद्रता
धरने पर बैठे छात्रों के वीडियो भी सामने आए हैं। छात्रों का आरोप है कि लाइब्रेरी इंचार्ज कानपुर के रहने वाले हैं। वह छात्रों से अभद्रता करते हैं। गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट पर भी उतारू हो जाते हैं। छात्रों ने उन्हें निलंबित करने या तबादला करने की मांग की है।

बरेली रीजन के अफसरों ने भी ली थी जानकारी
सोमवार को बरेली रीजन के अफसरों ने यहां पहुंचकर मामले की जांच की थी। उनके साथ एसडीएम सदर प्रभात राय भी थे। जांच की प्रक्रिया सोमवार की रात साढ़े 11 बजे तक चली थी। उसके बाद भी हल नहीं निकल सका और दूसरे दिन भी छात्र धरने पर बैठ गए।
 

जवाहर नवोदय स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यपाल गंगवार ने बताया कि छात्र धरने पर बैठ गए थे। उनसे लखनऊ रीजन की असिस्टेंट कमिश्नर सुनीता ने वार्ता की है। सोमवार को आई टीम ने भी जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की है। वह भी अपनी रिपोर्ट भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed