फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Recorded a video while putting a noose around the neck, then hanged himself.

Shahjahanpur News: वीडियो बनाने के बाद फंदे से लटक गया युवक

Wed, 05 Aug 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Recorded a video while putting a noose around the neck, then hanged himself.
सेहरामऊ दक्षिणी। जलालपुर गांव में मंगलवार को सुबह करीब सात बजे पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद हिमांशु (32) ने पहले मोबाइल पर गले में फंदा डालने का वीडियो बनाया, फिर फंदे से लटक गया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, हिमांशु ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और छत के कुंडे से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और पुलिस को इत्तला दी। घरवालों ने पुलिस को बताया कि सुबह हिमांशु ने पत्नी शिवानी से कहासुनी होने पर उससे मारपीट की थी।
विज्ञापन


पति की शिकायत करने शिवानी दूसरे घर में रह रहीं सास सुशीला देवी के पास चली गई। पीछे हिमांशु भी उसे बुलाने गया, लेकिन पत्नी नहीं लौटी। बाद में हिमांशु ने मोबाइल पर गले में फंदा डालने का वीडियो बनाया और फंदे पर लटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



--
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव



शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी 35 वर्षीय रितेश कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, वह बीमार रहते थे।



रितेश बोर्ड बनाने का काम करते थे। वह अविवाहित थे। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटका मिला। यह देख उनके परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद


--अज्ञात युवक का शव मिला

शाहजहांपुर। आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ के पहले गोल चौराहे के पास मंगलवार शाम एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह शर्ट और अंडरवियर पहने हुए है। संवाद



--हाईवे पर मिला ग्रामीण का शव, नहीं हुई शिनाख्त



शाहजहांपुर। रोजा में मंगलवार सुबह हाईवे पर जमुका गांव स्थित ढाबे के सामने एक ग्रामीण घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की उम्र तकरीबन 45 साल बताई जा रही है। माना जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हुई है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed