फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two accused arrested for drug trafficking in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: मादक पदार्थ तस्करी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख रुपये की अफीम बरामद

Wed, 05 Aug 2026 01:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for drug trafficking in Shahjahanpur
अफीम तस्करी के आरोपी - फोटो : संवाद

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 751 ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और एक बाइक भी कब्जे में ली है।

विज्ञापन


सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि  मंगलवार शाम लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सरयू पुलिया के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लालपंप के पास दो युवक मादक पदार्थ की तस्करी के उद्देश्य से खड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर कटरा के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अनवर और उसके पड़ोसी जीशान को दबोच लिया।
विज्ञापन


तलाशी में दोनों के पास से 751 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अफीम की खरीद-फरोख्त करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed