फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The president of the Hindu Yuva Sangathan lodged a complaint against a lawyer.

Shahjahanpur News: हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष ने दर्ज कराई वकील पर रिपोर्ट

Wed, 05 Aug 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The president of the Hindu Yuva Sangathan lodged a complaint against a lawyer.
पुवायां। डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ हनुमान जी का फोटो एडिट कर पोस्ट करने के आरोप में हिंदू युवा संगठन (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने वकील अनोज गौतम पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर तहसील बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता को एसोसिएशन से निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


दर्ज कराई गई रिपोर्ट में खुटार निवासी अवनीश मिश्रा ने बताया है कि एक अगस्त को सोशल मीडिया पर अनोज गौतम नाम के पेज से बजरंग बली की फोटो को एडिट कर डाला गया। फोटो के साथ एक कमेंट भी लिखा गया है। आरोप लगाया कि पेज के एडमिन गांव कुंवरपुर के अनोज गौतम ने सनातन समाज की भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर पोस्ट की है।
विज्ञापन


अनोज गौतम इससे पहले भी इस तरह की पोस्ट करते रहे हैं। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और मना करने के बाद भी अनोज गौतम नहीं मान रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अधिवक्ता अनोज गौतम का कहना है कि 2021 में किसी ने उनका मोबाइल लेकर पोस्ट कर दी थी। उस समय पुलिस ने उन्हें बुलाया था तो उन्होंने लिखित रूप से गलती मानकर सॉरी बोल दिया था। अब उसी पोस्ट को लेकर उनके ऊपर गलत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

अधिवक्ता अनोज गौतम को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। तब तक के लिए अनोज गौतम बार संघ पुवायां से निलंबित रहेंगे। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की बैठक में चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

-अजय पांडेय, (अध्यक्ष) बार संघ पुवायां

--

जो तहरीर मिली थी उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed