सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Government employees will hit fours and sixes in the League-cum-Knockout cricket tournament.

Shahjahanpur News: लीग कम नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में चौके-छक्के लगाएंगे सरकारी कर्मचारी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Government employees will hit fours and sixes in the League-cum-Knockout cricket tournament.
मयूर खन्ना, क्रिकेटर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में लीग कम नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 20 अप्रैल से किया जाएगा। इसमें सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमें चौके-छक्के लगाते नजर आएंगी। टूर्नामेंट के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया गया है।
Trending Videos

जीएफ कॉलेज और कैंट मैदान पर बने टर्फ विकेट पर टेनिस बॉल से टूर्नामेंट होगा। जनपद में पहली बार सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही टूर्नामेंट में भाग ले सकेंगे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए तैयारियां शुरू करते हुए हुए टीमों से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों, रेलवे कर्मचारी, जल निगम, सरकारी डॉक्टर आदि की टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगे। विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उप विजेता को पांच हजार रुपये की प्राइजमनी और शील्ड देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभागों के संविदा कर्मचारी टीम में शामिल हो सकते हैं।
-----
क्रिकेट लीग 15 से, चार टीमें होंगी शामिल
जीएफ कॉलेज के मैदान पर मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में शाहजहांपुर क्रिकेट लीग का आयोजन 15 अप्रैल से किया जाएगा। इसमें रिजवान स्पोर्टिंग, मयूर स्पोर्टिंग, एके इलेवन ओर पीसीए पुवायां की टीमें खेलेंगी। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट में खेलने के लिए टीमों ने सहमति दे दी है।

मयूर खन्ना, क्रिकेटर

मयूर खन्ना, क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed