सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Players showcased their skills in four thrilling matches.

Shahjahanpur News: चार रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Players showcased their skills in four thrilling matches.
जीएफ कॉलेज मैदान में टूर्नामेंट में शॉट लगाते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अटेवा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जीएफ कॉलेज मैदान पर चार मैच खेले गए। सुबह आठ बजे पहला मैच लेखपाल वॉरियर्स और कटरा सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लेखपाल वारियर्स ने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 141 रन बनाए। जवाब में कटरा सुपर किंग्स 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 113 रन ही बना सके। लेखपाल वॉरियर्स ने 28 रन से जीत हासिल की। 32 रन की शानदार पारी खलने वाले हिमांशु रंजन को प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया।
Trending Videos

दूसरा मैच शाहजहांपुर मास्टर्स और माध्यमिक स्टार्स के बीच खेला गया। शाहजहांपुर मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में माध्यमिक स्टार्स टीम ने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 113 रन ही बना पाए। शाहजहांपुर मास्टर्स ने 57 रन से जीत हासिल की। 57 रन की पारी खेलने वाले दीपक यादव को प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा रॉयल चैलेंजर कलान और एनिमल हसबेंडरी चैंपियंस के बीच खेला गया। इसमें एनिमल हसबेंडरी चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 66 रन बनाएं। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर कलान ने मात्र चार ओवर में ही मैच को जीत लिया। चमन पाल सिंह ने तीन विकेट लिए और 19 रन की पारी खेली। उनको प्लेयर ऑफ दा मैच चुना गया। चौथा मैच यूपी जल निगम यूनाइटेड और प्रोफेसर इलेवन के बीच खेला गया। इसमें प्रोफेसर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में यूपी जल निगम यूनाइटेड 161 रन बनाकर मैच को चार विकेट से जीत लिया। 61 रन की शानदार पारी खेलने वाले सनी सिंह को प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed