सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raised Traders' Issues; Submitted Memorandum to the Finance Minister

Shahjahanpur News: व्यापारियों की समस्याओं को उठाया, वित्तमंत्री को दिया ज्ञापन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Raised Traders' Issues; Submitted Memorandum to the Finance Minister
कार्यालय में वित्त मंत्री को ज्ञापन देते व्यापारी। स्रोत: संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना को ज्ञापन दिया।
Trending Videos

वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की मुख्य रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें भी सरकारी योजनाओं के तहत सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच मिलना अनिवार्य है। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए बीमा योजना लागू होने से उनमें भविष्य के प्रति सुरक्षा की भावना जागृत होगी। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि नगर निगम द्वारा गृहकर में की जा रही वृद्धि से छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसे तर्कसंगत बनाकर 10 प्रतिशत तक सीमित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों में आग लगने की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा के लिए एक करोड़ रुपये के बीमा की व्यवस्था हो। विभागों की बकाया राशि या रिटर्न विलंब से जमा करने पर लगने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर 9 प्रतिशत किया जाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री आकाशदीप गुप्ता, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, ज्ञानदेव गुप्ता, इकबाल खां, अखिल मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed