Shahjahanpur: नए सत्र से स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में प्रवेश, शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को एसएस विधि महाविद्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना उनका प्रमुख उद्देश्य है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को व्यवस्थित और गतिशील बनाने के लिए अनेक संरचनात्मक परिवर्तन किए जाएंगे। मंगलवार को एसएस विधि महाविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलपति ने कहा कि प्रवेश, परीक्षा, शिक्षण एवं परिणाम जैसी सभी प्रक्रियाओं को नियमित और तीव्र गति से संचालित करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही आवश्यकता के अनुरूप नए पदों का सृजन कर शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना उनका प्रमुख उद्देश्य है। आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने तथा उन्हें करियर संबंधी मार्गदर्शन देने हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे। उनका लक्ष्य स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिष्ठित बनाना है।
नए सत्र से विश्वविद्यालय में मिलेगा प्रवेश का अवसर
कुलपति ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को अपने ही शहर के विश्वविद्यालय में प्रवेश का अवसर मिलेगा। इसके लिए समर्थ पोर्टल, शैक्षणिक कैलेंडर और विश्वविद्यालय की वेबसाइट सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके लिए प्रत्येक स्थिति में छात्र हित सर्वोपरि रहेगा।
गांवों को गोद लेगा विश्वविद्यालय
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय आसपास के कुछ गांवों को गोद लेकर वहां के बच्चों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता के लिए कार्य करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.