{"_id":"69d3fea009d56d28a3000ee4","slug":"terror-of-the-cub-morning-walkers-steer-clear-of-mau-road-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-169956-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शावक की दहशत : मऊ मार्ग की तरफ नहीं गए सुबह की सैर पर जाने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शावक की दहशत : मऊ मार्ग की तरफ नहीं गए सुबह की सैर पर जाने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट इलाके में मऊ मार्ग पर तेंदुए का शावक दिखने के बाद दहशत है। रविवार की शाम को सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल होने के बाद सोमवार को सुबह की सैर पर जाने वालों ने सावधानी बरती और मऊ मार्ग की तरफ जाने से परहेज किया। दूसरी ओर वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। वहां शावक के पैरों के निशान और मौजूदगी के प्रमाण नहीं मिले।
रविवार की शाम कैंट इलाके में तेंदुए का शावक देखे जाने का दावा किया गया था। सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गांव मऊ वासक समेत आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग की। टीम ने मिट्टी पर पैरों के निशान भी चेक किए, पर कहीं भी मौजूदगी के प्रमाण नहीं मिले।
इसके बाद आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई। वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि फिलहाल कहीं भी तेंदुए की मौजूदगी के प्रमाण नहीं मिले हैं। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। टीम लगातार नजर बनाए हुए है।
Trending Videos