{"_id":"69cff7e1f6572017fd0be703","slug":"the-bus-driver-and-conductor-were-beaten-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-169723-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बस के चालक और परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बस के चालक और परिचालक को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मामूली बात को लेकर हमलावर हुए चार लोगों ने लीडर रोड डिपो के बस के चालक व परिचालक को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में परिचालक ने नगर के दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर निवासी एक युवक बरेली से रेडीमेड का सामान लेकर हल्द्वानी से प्रयागराज चलने वाली लीडर रोड डिपो की बस पर सवार होकर जलालाबाद आ रहा था। बस के चालक थाना मदनापुर के नवादा गांव निवासी उमाशंकर ने बताया कि उन्होंने जलालाबाद के मुख्य चौराहे पर सवारियों से उतरने के लिए कहा। तभी माल लाने वाले युवक ने थोड़ा आगे उतार देने के लिए कहा।
परिचालक के अनुसार आगे जगह न होने के कारण उन्होंने बस आगे बढ़ाकर रोकी। तभी वह युवक झगड़ने लगा और फोन करके अपने साथियों को वहां बुला लिया। इस दौरान वहां पहुंचे लोगों ने बस के चालक और बीचबचाव कर रहे मिर्जापुर निवासी परिचालक परवेज को पीट दिया। पुलिस और लोगों के आने पर हमलावर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरे चालक से बस को रवाना करवा दिया गया है। संवाद
Trending Videos