सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The CO issued directives to expeditiously dispose of pending investigations.

Shahjahanpur News: सीओ ने लंबित विवेचनाएं शीघ्र निस्तारित करने के दिए निर्देश

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The CO issued directives to expeditiously dispose of pending investigations.
विज्ञापन
तिलहर। सीओ ज्योति यादव ने सोमवार को दोपहर करीब एक बजे थाना जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल को लंबित विवेचनाओं का निस्तारण जल्द कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos

सीओ ने थाने में निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में रोेके गए जब्त वाहनों की स्थिति देखी और उनका उचित रखरखाव करने के निर्देश दिए। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था और ओवरहेड टैंक निर्माण की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बारिश के दौरान जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने हेल्पलाइन डेस्क, साइबर क्राइम कक्ष, शस्त्राागार और कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed