सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The rise in minimum temperature and sunshine gave a feeling of warmth.

Shahjahanpur News: न्यूनतम तापमान में वृद्धि, धूप ने कराया गर्मी का एहसास

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The rise in minimum temperature and sunshine gave a feeling of warmth.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिछले तीन दिनों से लगातार निकल रही तेज धूप के असर से सामान्य से अधिक तापमान हो गया है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है और धूप में तपिश बढ़ने से दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ। वायुदाब में वृद्धि होने से बृहस्पतिवार को भी मौसम खुलने के साथ तापमान में वृद्धि होने के आसार बन रहे हैं।
Trending Videos

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 45 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। पछुआ हवा चल रही है। बृहस्पतिवार को तापमान बढ़ने के साथ मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
------
फसलों में नमी बनाए रखने की जरूरत
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ.एनसी त्रिपाठी ने बताया अचानक तेज धूप निकलने लगी है। पाले और कोहरे का असर खत्म हो गया है। गेहूं की फसल में नमी बनाए रखने की जरूरत है। गन्ने की फसल के लिए मौसम बहुत फायदेमंद है। इस मौसम में गन्ने का उत्पादन बढ़ेगा। आलू, सरसों और अन्य सब्जियों के खेतों में भी नमी बनाए रखने की जरूरत है। इससे धूप का असर फसल पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed