{"_id":"69809ba5b07eda3f8a0f9ff8","slug":"video-hindu-conference-was-organized-in-shahjahanpur-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शाहजहांपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शाहजहांपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
शाहजहांपुर में बाबा विश्वनाथ हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में जीआईसी खेल मैदान के पास हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं वक्तओं ने कहा कि छोटे से वृक्ष के रूप में पल्लवित संघ वट वृक्ष की तरह संपूर्ण समाज में कार्य कर रहा है। मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग संघचालक रवि ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा व संघ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ वर्ष 1925 से लगातार भारत वर्ष में ही नहीं, संपूर्ण विश्व में हिंदू समाज व भारत को विश्व गुरु बनने के संकल्प को साथ लेकर कार्य कर रहा है। मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहीं सीमा ने पंच परिवर्तन पर विचार रखे। सीमा और कार्यक्रम अध्यक्ष केशव ने भी लोगों को संबोधित किया। संचालक अभिनव ओमर, राजकमल, संतोष विश्वकर्मा, शिवम आदि मौजूद रहे। हिंदू सम्मलेन आयोजन समिति के तत्वावधान में सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर सिंजई में विराट हिंदू सम्मलेन में मुख्य वक्ता रवि, कथावाचक जितेंद्र पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, चंद्रभूषण व ज्योति गुप्ता ने विचार रखे। इससे पूर्व कलश यात्रा सिंह भवानी मंदिर से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। गो पूजन के बाद भारतमाता और भगवानश्री राम के सामने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने आभार जताया। संत किशोर,देवमणि, प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।