{"_id":"69711538ceacfba5f30400f4","slug":"the-son-of-a-newspaper-agent-died-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163550-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समाचार पत्र अभिकर्ता के बेटे की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समाचार पत्र अभिकर्ता के बेटे की हादसे में मौत
विज्ञापन
राजीव गिहार का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। समाचार पत्र अभिकर्ता धर्मपाल गिहार के बेटे राजीव गिहार (40) की मंगलवार रात बाइक से फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के रामविलास के पुत्र छोटे लल्ला ने फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज में ढाबा खोला है। मंगलवार को ढाबे के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने शाम को नगर के कई लोग वहां गए थे। छोटे लल्ला से दोस्ती होने के नाते धर्मपाल के चार बेटों में तीसरे नंबर के राजीव भी बाइक से वहां गए थे। परिजनों के अनुसार रात करीब नौ बजे राजीव वहां से अकेले ही बाइक से घर लौट रहे थे।
जब वह नवाबगंज क्षेत्र में मंझा मार्ग की पुलिया पर पहुंचे, इसी दौरान उनकी बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में राजीव बाइक समेत सड़क से करीब 20 फुट गहरी खाई में जा गिरे।
हादसा देर रात में होने के कारण उसकी तत्काल किसी को जानकारी नहीं हो सकी और राजीव पूरी रात वहीं पड़े रहे। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, देर रात तक घर नहीं लौटने के कारण परिजन राजीव के मोबाइल पर बराबर काॅल करते रहे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी के काॅल रिसीव करने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो यहां कोहराम मच गया। परिवार वाले तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। राजीव अपने पीछे पत्नी पंखी, चार बेटों और एक बेटी छोड़ गए हैं।
--
दूसरे जवान बेटे की मौत से धर्मपाल पर हुआ वज्रपात
जलालाबाद। महज चार माह के अंतराल पर दूसरे जवान बेटे की मौत से 74 वर्षीय धर्मपाल के परिवार पर वज्रपात हुआ है। गत वर्ष सितंबर में धर्मपाल बाइक से हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके अस्पताल में इलाज होने के दौरान बीमारी के कारण बरेली के एक अस्पताल में भर्ती उनके सबसे छोटे विवाहित बेटे शिवा गिहार की मौत हो गई थी। इससे धर्मपाल और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। जवान बेटे शिवा की मौत से दुखों के पहाड़ तले दबे परिजन छोटे पुत्र के वियोग से उबर भी नहीं पाए थे कि राजीव की मौत ने उन सभी को अंदर तक तोड़ दिया है। पोस्टमाॅर्टम के बाद देर शाम घर पहुंचे राजीव के शव को देखकर बुजुर्ग मां और पत्नी बदहवास होने के साथ गश खाकर गिर पड़ीं। उन्हें संभालने वाले आसपास के लोगों की आंखें भी सजल हो उठीं और लोगों के पास उन्हें सांत्वना के शब्द भी नहीं थे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
सेहरामऊ दक्षिणी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती सड़क हादसे में घायल ददऊ गांव निवासी 52 वर्षीय रामेश्वर दयाल की मंगलवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। अंकित ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व पिता रामेश्वर दयाल किसी काम से बादशाहनगर चौराहा पर गए थे। वापसी में उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद पिता को अस्पताल ले गए और उपचार के बाद उन्हे घर ले आए। अंकित ने बताया कि 17 जनवरी को पिता की हालत अधिक बिगड़ी। तब पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। रात उनकी सांसें थम गईं। इंस्पेक्टर उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ई-रिक्शा पलटने से मां-बेटी घायल, भाग गया चालक
तिलहर। बिरियागंज चौराहे पर बुधवार को दोपहर एक ई-रिक्शा गड्ढे में पहिया जाने से असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा से बाजार जा रहीं मोहल्ला खलील कटरा निवासी अरुणा देवी और उनकी पुत्री रितु गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसका फायदा उठाते हुए ई-रिक्शा लेकर उसका चालक भाग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल मां-बेटी को सीएचसी भिजवाया। वहां डाॅक्टर ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के अनुसार अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ई-रिक्शा की टक्कर लगने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
सेहरामऊ दक्षिणी। कस्बे के बाजार से मंगलवार को सामान खरीदकर देर रात घर जा रहे कस्बा निवासी मचलेश कश्यप पलिया-लखनऊ हाईवे पर पीछे से आए एक ई-रिक्शा की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा मौके पर छोड़कर उसका चालक भाग गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मचलेश के परिजन उन्हें एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल काॅलेज ले गए और वहां उन्हें भर्ती कराया। बाद में घरवाले उन्हें बेहतर उपचार के लिए वहां से एक निजी अस्पताल ले गए। परिजनों ने मौके पर मिला ई-रिक्शा पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos