{"_id":"6a78b9f9545573d8ba0a62b2","slug":"the-surge-in-the-ganga-continued-for-the-second-day-water-is-advancing-towards-the-villages-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-181306-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गंगा में दूसरे दिन भी जारी रहा उफान, गांवों की ओर बढ़ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गंगा में दूसरे दिन भी जारी रहा उफान, गांवों की ओर बढ़ रहा पानी
विज्ञापन
मिर्जापुर में जलालाबाद शमसाबाद हाईवे पर भरा बाढ़ का पानी। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। बिजनौर के मध्य गंगा बैराज और नरौरा बैराज से दो दिन पहले निकले करीब दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी की खेप यहां पहुंचने से गंगा में रविवार को दूसरे दिन भी उफान जारी रहा। इस कारण जलालाबाद-शमसाबाद हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा बाढ़ में फिर डूब गया।
गंगा के दोनों किनारों पर खादर में बसे करीब दो दर्जन गांवों की ओर पानी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, अभी आबादी वाले क्षेत्र बाढ़ से सुरक्षित हैं, लेकिन आसपास के खेतों और गांव के बाहरी हिस्सों तक पानी पहुंच जाने से वहां रहने वालों को कई दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
भैंसार बांध पर रविवार को गंगा का जलस्तर 13 सेमी बढ़कर 143.28 मीटरगेज हो गया। अभी वहां गंगा खतरे के निशान 143.65 मीटरगेज से 37 सेमी नीचे बह रही है, लेकिन तटवर्ती आजादनगर, इस्लामनगर, पैलानी उत्तरी आदि गांवों के बाशिंदों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है। जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर चौरा बगरखेत गांव के पास फिर पानी आ गया है।
विज्ञापन
वहां हाईवे के करीब 50 मीटर हिस्से में आधा फुट पानी बह रहा है। इसी पानी से होकर आसपास के गांवों के लोग आवाजाही कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों के मना करने पर भी लोग पानी से होकर निकल रहे हैं।
इसी हाईवे से निकले नगला बसोला गांव के संपर्क मार्ग पर करीब दो फुट पानी बह रहा है। बाढ़ प्रभावित आजादनगर गांव के आलमशेर, गनी खां, इदरीस, नाजिम आदि ने बताया कि सुबह से पानी लगातार बढ़ने से गांव चौतरफा घिरने लगा है। पैलानी उत्तर गांव का संपर्क मार्ग भी पानी तेजी से निकलने से आवागमन के लिए असुरक्षित हो गया है।
खेतों में डूबी फसलों को नुकसान होने से किसान चिंतित है। कलान के एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है।