फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tribute paid to martyrs on Kakori Train Action Memorial Day.

Shahjahanpur News: काकोरी ट्रेन एक्शन स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 10 Aug 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs on Kakori Train Action Memorial Day.
दिल्ली में उद्यमी अशोक अग्रवाल को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में मनाया गया। इसमें अमर बलिदानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने किया। लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शशि गुप्ता ने वंदे मातरम् और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष हिमांशु पाराशरी, महासचिव विजय तुली, डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, हरीश बजाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
सेवा कार्यों के लिए अशोक दिल्ली में सम्मानित



शाहजहांपुर। आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला। उन्हें सर्वसमाज के प्रति किए गए सेवा कार्यों और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सम्मानित किया गया। आदर्श नगर स्थित अग्रवाल भवन में कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कवि शामिल हुए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
पर्ल के शिविर में 34 लोगों ने किया रक्तदान



शाहजहांपुर। लायंस क्लब शाहजहांपुर पर्ल की ओर से सिटी पार्क में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 34 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय चोपड़ा ने कहा कि रक्तदान को जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। क्लब अध्यक्ष मनोज खुराना, सचिव अनुराग अग्रवाल, अशोक शर्मा, अमित अग्रवाल, अर्शी, अजीम मुशान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सामूहिक राष्ट्रगान में सहभागिता करने का किया निर्णय
कुर्रियाकलां। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर होने वाले सामूहिक राष्ट्रगान के कार्यक्रम को लेकर रविवार को मल्हपुर गांव के पंचायत भवन में जन सामान्य की बैठक हुई। इसमें सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान में सहभागिता करने का निर्णय किया। इस मौके पर भाजपा नेता राजकमल बाजपेयी ने 14 अगस्त की शाम सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होने की सभी से अपील की। बैठक में हरिमोहन मिश्र, रजनीश मिश्रा, मोनू शुक्ला, धर्मजीत यादव, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

दिल्ली में उद्यमी अशोक अग्रवाल को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: स्वयं

दिल्ली में उद्यमी अशोक अग्रवाल को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed