फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The theme for this year's Hariyali Teej celebrations will be 'Solah Shringar' (the sixteen adornments).

Shahjahanpur News: इस बार हरियाली तीज कार्यक्रमों की थीम रहेगी सोलह शृंगार

Mon, 10 Aug 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The theme for this year's Hariyali Teej celebrations will be 'Solah Shringar' (the sixteen adornments).
तीज क्वीन का प्रतीकात्मक फोटो।
शाहजहांपुर। मेहंदी की खुशबू और पारंपरिक गीतों के बीच 15 अगस्त से तीज की धूम शुरू होगी। तीज कार्यक्रमों में सोलह शृंगार की थीम के साथ ब्रज संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

अधिकतर संगठनों ने तीज के कार्यक्रमों को सोलह शृंगार की थीम पर रखा है। इस दौरान पारंपरिक परिधान, मेहंदी, शृंगार और लोक संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे। तीज उत्सव को भक्तिमय बनाने के साथ बरसाने की हरियाली तीज की छटा देने की तैयारी है। महिलाओं से राधा रानी की सखियों के स्वरूप में शृंगार कर आने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

--
हरे रंग के परिधान पहनकर आएंगी महिलाएं
रानी लक्ष्मीबाई विंग का हरियाली तीज उत्सव 16 अगस्त को बरेली मोड़ स्थित एक होटल में होगा। अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की थीम सोलह शृंगार आधारित है। महिलाएं हरे रंग का लहंगा, सूट, साड़ी, लांचा आदि पहनकर आएंगी। झूले की व्यवस्था भी की गई है। सावन के गीतों की धूम रहेगी। विभिन्न तरह के खेल कराने के साथ ही तीज क्वीन भी चुनी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फिल्मी गीतों पर रहेगी रोक
इनरव्हील क्लब का तीजोत्सव कार्यक्रम 15 अगस्त को रैना बाग कॉलोनी स्थित अध्यक्ष रीना अग्रवाल के आवास पर होगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए हरे रंग का ड्रेस कोड लागू किया गया है। उन्हें सोलह शृंगार कर सजधज कर बुलाया गया है। रीना अग्रवाल के अनुसार, कार्यक्रम के लिए झूले के साथ सावन गीत गाए जाएंगे। फिल्मी गीतों पर रोक रहेगी। सावन महीने में बनने वाले घेवर मिठाई का आनंद भी सदस्य लेंगे। बताया कि भगवान शिव और मां पार्वती की अराधना का माह होने के चलते तीज क्विज में इन्हीं पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे।
--
राधा रानी की सखियों के रूप में सजेंगी महिलाएं

ओमर वैश्य महिला परिषद का तीज महोत्सव 15 अगस्त को प्रताप एन्क्लेव में होगा। परिषद हरियाली तीज उत्सव को विशेष और भक्तिमय अंदाज में मनाएगी। आयोजन में बरसाने की हरियाली तीज की छटा देखने को मिलेगी। महिलाओं से राधा रानी की सखियों के स्वरूप में शृंगार और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने का अनुरोध किया गया है। अध्यक्ष सोनिया गुप्ता ने बताया कि लोकनृत्य कजरी की धूम रहेगी। गजरा मेकिंग प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ही पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

--
उपहार में मिलेगा सिंदूर और चूड़ियां
शहर की गणमान्य महिलाओं की किटी पार्टी 14 व 15 अगस्त को होगी। इसमें तीज की धूम रहेगी। आयोजक डॉ.टीना अग्रवाल बताती हैं कि इस बार तीज कार्यक्रम में हरे रंग की साड़ी की थीम रखी गई है। प्रतियोगिता में महिलाएं पारंपरिक अंदाज में तैयार होकर शामिल होंगी। गेम और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला को तीज क्वीन का खिताब दिया जाएगा। कार्यक्रम के बाद महिलाओं के लिए सुहाग से जुड़े उपहार में गजरा, चूड़ी, सिंदूर और दुपट्टा आदि भेंट किए जाएंगे।

तीज क्वीन का प्रतीकात्मक फोटो।

तीज क्वीन का प्रतीकात्मक फोटो।

तीज क्वीन का प्रतीकात्मक फोटो।

तीज क्वीन का प्रतीकात्मक फोटो।

तीज क्वीन का प्रतीकात्मक फोटो।

तीज क्वीन का प्रतीकात्मक फोटो।

तीज क्वीन का प्रतीकात्मक फोटो।

तीज क्वीन का प्रतीकात्मक फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed