फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Warning to leave the village if no inquiry or action is taken regarding demands.

Shahjahanpur News: मांगों पर जांच और कार्रवाई न होने पर गांव छोड़ने की चेतावनी

Mon, 10 Aug 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Warning to leave the village if no inquiry or action is taken regarding demands.
पुवायां के गंगसरा में उमेशपाल के आवास पर वार्ता करते एसडीएम, सीओ। स्रोत : जागरूक पाठक
पुवायां। जमीन के विवाद और दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले गांव गंगसरा निवासी उमेश कुमार का अपने परिजनों के साथ आवास पर धरना जारी रहा। अब उमेश पाल की मां और पत्नी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। एसडीएम और सीओ वार्ता करने पहुंचे तो उमेश पाल ने कार्रवाई न हाेने पर गांव छोड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उमेश पाल परिवार के साथ अपने आवास पर कई दिन से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने गांव हसनापुर के एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को तलाकशुदा दर्शाकर नियम विरुद्ध तरीके से भूमि अपने नाम दर्ज कराने पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही तीन लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उमेश पाल ने पुवायां के एक दरोगा पर उन्हें झूठे मामले में जेल भेजने की जांच कराने, गांव नत्थापुर निवासी उर्मिला के साथ मारपीट के मामले में एसपी के आदेश के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से उमेश की पत्नी सुधा देवी और मां भगवत्ता देवी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। अन्य परिजन धरने पर बैठे हैं। गंगसरा पीएचसी के डॉ.प्रदीप कटियार ने भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रविवार को एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ प्रवीण मलिक ने धरनास्थल पर पहुंचकर वार्ता की लेकिन उमेश पाल ने कार्रवाई होने तक धरना और भूख हड़ताल समाप्त करने से इन्कार कर दिया। उमेश पाल ने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की है।

---
एसडीएम के साथ गंगसरा में धरने पर बैठे लोगों से वार्ता की है। उनकी मांगों पर फिर से जांच कराने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन धरना समाप्त नहीं हुआ है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed