फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three accused arrested for theft at a warehouse.

Shahjahanpur News: गोदाम में चोरी करने के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for theft at a warehouse.
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने गोदाम से हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 4500 रुपये नकद, स्टेशनरी का सामान, 800 राष्ट्रीय ध्वज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि 24 जुलाई को रामनगर कॉलोनी निवासी हर्षित ग्रोवर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने घर में बने गोदाम से एक लाख 80 हजार रुपये की नकदी व सामान की चोरी का आरोप तुलसीनगर निवासी आयुष पर लगाया था। पुलिस टीम ने गहनता से जांच करते हुए आयुष के साथ प्रकाश में आए मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी फैजान और करन राठौर को लक्ष्मीनारायन मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आयुष ने बताया कि वह पूर्व में पुस्तक भंडार के स्वामी हर्षित की दुकान पर कार्य कर चुका था। इस कारण उसे गोदाम और वहां रखे सामान व रुपयों के संबंध में पूरी जानकारी थी। इसका फायदा उठाते हुए दोस्तों संग योजना बनाकर चोरी की घटना की। राह चलते कबाड़ियों को चोरी का सामान बेच दिया। उसने बताया कि चोरी किए रुपये से 15-15 हजार रुपये साथी फैजान और करन राठौर को दिए थे। बाकी सट्टा, जुआ और व्यक्तिगत खर्चों में व्यय किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed