सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Voters appeared frustrated by the lack of information in the 2003 list.

Shahjahanpur News: 2003 की सूची में जानकारी न मिलने से परेशान दिखे मतदाता

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Voters appeared frustrated by the lack of information in the 2003 list.
सूचना विभाग कार्यालय में नोटिस पर सुनवाई करते एईआरओ। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसआईआर अभियान के तहत नो मैपिंग में शामिल मतदाता संशोधन के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी संबंधित स्थलों पर पहुंचे। अधिकतर मतदाता सन 2003 की सूची में उनके परिजनों की जानकारी न मिलने की समस्या से परेशान दिखे।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को जनपद में 117 स्थलों पर 13064 मतदाताओं की सुनवाई हुई। कुछ स्थानों पर मतदाताओं के पास बताए गए विकल्प नहीं मिलने से भी परेशानी आई। टाउनहॉल स्थित सूचना विभाग में सूची में सुधार के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की ड्यूटी लगाई गई है। नोटिस की तिथि के हिसाब से बृहस्पतिवार सुबह से ही मतदाता समाधान के लिए पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं ने फाॅर्म भरकर जमा किए। सन 2003 की मतदाता सूची में परिवार के सदस्यों की जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण कई लोगों का फाॅर्म जमा नहीं हो पाया। अब जिला प्रशासन की ओर से सुनवाई के लिए उनको दूसरी तिथि दी जाएगी। इसी तरह से इस्लामिया इंटर कॉलेज में लगे शिविर में भी मतदाता इन सभी दिक्कतों को लेकर परेशान दिखाई दिए।
--
डीएम ने भावलखेड़ा ब्लॉक का लिया जायजा
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र के साथ भावलखेड़ा ब्लॉक परिसर में नोटिस सुनवाई स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए। इस दौरान भावलखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
--
लोगों ने कहा
एसआईआर फाॅर्म भरकर जमा किया था। मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी वर्ष 2003 की जानकारी मांगी जा रही है, जो कि उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस वजह से फाॅर्म जमा नहीं हो पा रहा है।
- अश्वनी शुक्ला, झंडा कलां
--
एसआईआर फार्म भरा था। इसके बाद भी मतदाता सूची में नाम नहीं आया है। नोटिस आने पर सुनवाई के लिए आए हैं। फाॅर्म छह भरवाया गया है और विकल्प मांगे गए हैं।
- मोहम्मद खालिद, बाबूजई
--
नो मैपिंग में आए मतदाताओं के संशोधन का कार्य किया जा रहा है। जो भी दिक्कत आ रही है, उनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। टीमें लगातार नो मैपिंग के कार्य की निगरानी कर रहीं हैं।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed