{"_id":"6a65107e1cafdd32e6023d7c","slug":"woman-shot-in-the-shoulder-admitted-to-a-hospital-in-bareilly-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-179961-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला के कंधे पर लगी गोली, बरेली के अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला के कंधे पर लगी गोली, बरेली के अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की शहबाजनगर चौकी क्षेत्र के लालबाग निवासी रेशमा के कंधे में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई। परिजनों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गोली लगने से घायल रेशमा के पति शब्बन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 1:15 बजे परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इस बीच बड़ा तकिया निवासी सैब व उसके पिता असलम घर में घुस आए। सैब ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से पत्नी रेशमा पर फायर कर दिया। गोली पत्नी के सीधे हाथ में लगी।
इसके बाद विपक्षी जान से मारने की धमकी देते और तमंचा लहराते हुए मकान के पीछे कूदकर भाग गए। उन्होंने बताया कि दो-ढाई माह पूर्व असलम की पुत्री घर से चली गई थी। इस कारण दोनों रंजिश मान रहे हैं। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।