सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Man Heading Home for Eid Celebration Dies in Accident; Friend Injured

Shahjahanpur News: ईद मनाने घर जा रहे युवक की हादसे में मौत, दोस्त घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Young Man Heading Home for Eid Celebration Dies in Accident; Friend Injured
रोजा में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित अटसलिया ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार सुबह टायर फटने के कारण रुके ट्रक से टकराकर बाइक सवार फरदीन (18) की मौत हो गई। वह बरेली के थाना किला क्षेत्र के लीची बाग का रहने वाला था। उसका साथी मोहसिन घायल हो गया।
Trending Videos

सल्लू ने बताया कि उनका छोटा भाई फरदीन मोहल्ले के मोहसिन के साथ लखनऊ में कपड़े की फेरी लगाता था। करीब डेढ़ माह से वह घर नहीं आया था। बृहस्पतिवार की सुबह दोस्त मोहसिन की बाइक से ईद मनाने के लिए घर आ रहा था। इस बीच रोजा थाना क्षेत्र में अटसलिया के पास आगे चल रहे एक ट्रक का टायर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने बिना सिग्नल दिए ट्रक को सड़क पर खड़ा कर दिया। अचानक ट्रक रोकने से पीछे से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। वहां चिकित्सक ने फरदीन को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंचे घायल मोहसिन के परिजनों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। फरदीन के परिजन शव देख बिलख पड़़े। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के पिता मोहम्मद इसरार ने तहरीर दी है। ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
----------------------------
जयपुर में हुए हादसे में गढि़यारंगीन के युवक की मौत

जैतीपुर। जयपुर में हुए सड़क हादसे में गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के कुंजलपुर निवासी 25 वर्षीय हरिओम की मौत हो गई। हरिओम की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, हरिओम जयपुर में सिद्धि विनायक इलाके में वेज बिरयानी का ठेला लगाते थे। बुधवार को हरिओम बिरयानी बेचकर अपने कमरे पर लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार क्रेन की टक्कर लगने से हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर मां कांता देवी, पत्नी गुड्डी बेसुध हो गईं। परिजनों ने बताया कि उनकी तीन बेटी 8 वर्षीय पलक, 5 वर्षीय प्रिया और एक वर्षीय बेबी हैं। संवाद
-----------------------------
अज्ञात बाइक की टक्कर से कारीगर घायल
तिलहर। मोहल्ला खलीलकटरा के रहने वाले रामवीर की बाइक में दूसरी बाइक की टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
रामवीर खाना बनाने का काम करते हैं। बुधवार रात करीब 09:30 बजे वह मदनापुर क्षेत्र के एक गांव में बरात से काम समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। तिलहर-बरीखास मार्ग पर गांव नवादिया के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। उन्हें घायल अवस्था में तिलहर सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए रामवीर को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
-----
ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार जख्मी



सेहरामऊ दक्षिणी। ओवरब्रिज के नीचे बृहस्पतिवार सुबह हादसा हो गया। ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार रोजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रामवीर घायल हो गए। वह हरदोई के शाहाबाद स्थित अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
--
बाइकों की टक्कर में चार घायल
खुटार। खुटार के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी हिमांशु तिवारी अपने भांजे 12 वर्षीय लव वाजपेयी और मौसेरे भाई 14 वर्षीय कृष्ण मिश्र के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से किसी काम से बंडा जा रहे थे। बंडा के गांव आलमपुर पिपरिया निवासी शिवराम सक्सेना गांव बिलंदापुर निवासी अपने ससुर रामेश्वर दयाल के साथ खुटार से तरफ से बाइक से जा रहे थे। शिवराम सक्सेना की बाइक हिमांशु की बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक के पास खड़े लव वाजपेयी और कृष्णा मिश्रा घायल हो गए। शिवराम और रामेश्वरदयाल भी घायल हो गए। हालत गंभीर होने के कारण डाॅक्टर ने चारों घायलों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed