{"_id":"6a42c869f0b2c7c76602dc58","slug":"crime-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-168661-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चौकी से 200 मीटर दूर चोरी का 24 घंटे बाद भी नहीं खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चौकी से 200 मीटर दूर चोरी का 24 घंटे बाद भी नहीं खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर स्थित मां भगवती बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में हुई चोरी का 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो सका है।
सोमवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान के प्रयास तेज कर दिए है।
रविवार रात चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए थे और गोशाला के दानपात्र व गल्ले से करीब 13 हजार रुपये की नकदी चोरी कर भाग गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया था। सोमवार को फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
घटना के दूसरे दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस चौकी से 200 मीटर और गंगोह तिराहे पर तैनात पुलिस पिकेट से करीब 50 मीटर की दूरी पर चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। व्यापारियों ने जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। एएसपी सुमित का कहना है कि अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।