सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dubai businesses shut down due to the attacks, leaving families worried about their loved ones.

Shamli News: हमले को लेकर दुबई में कारोबार बंद, अपनों को लेकर परिजन चिंतित

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 06 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dubai businesses shut down due to the attacks, leaving families worried about their loved ones.
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमलों के बाद ईरान द्वारा खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं। हमलों को लेकर वहां रहने वाले भारतीयों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। कस्बे के गंगा आर्यनगर निवासी इरशाद पुत्र दिलशाद दुबई के अल ऐन में पेंटर का कार्य करता है। शराफत दुबई के शारजाह में पेंटर का कार्य करता है। इरशाद ने फोन पर परिजनों से बात करते हुए बताया कि हमले के बाद से सभी कार्य बंद पड़े है। फिलहाल वहां पर सब ठीक है। परंतु अलर्ट जारी किया हुआ है। सभी बाजार भी बंद पड़े हैं।
Trending Videos

कस्बे के कुरैशी चौक निवासी सुहैल पुत्र शमीम अहमद दुबई के बार में कार्य करता है। शमीम ने बताया कि फोन पर सुहैल ने बताया कि जिस बिल्डिंग में हम काम कर रहें थे। हमले के समय बिल्डिंग में अलार्म बजा और है वहां से सभी को बाहर भेज दिया गया था। तभी से काम बंद पड़ा है। हालांकि वे सब सुरक्षित हैं। दुबई में रह रहे कस्बा निवासी तनवीर खान से फोन पर बताया कि वह सुरक्षित है। हम हमले की जगह से से 45 किलोमीटर दूर है। आवाजें आती हैं। परंतु यहां की सरकार ने हेल्पलाइन नंबर दिया है और जब भी कोई हमला होता है तो अलर्ट का संदेश आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed