{"_id":"69a9d0bc34543294ec0bf955","slug":"eight-people-including-a-woman-were-injured-in-clashes-on-dussehra-shamli-news-c-26-1-sal1002-160824-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुल्हेंडी पर हुए झगड़ों में महिला समेत आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुल्हेंडी पर हुए झगड़ों में महिला समेत आठ लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला आर्यपुरी में घर पर हमला करते आरोपी। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। बुधवार को दुल्हेंडी पर शहर के साथ झिंझाना में लोग आपस में उलझ गए। उनमें जमकर मारपीट हुई जिसमें 10 लोग घायल हो गए।
मोहल्ला आर्यपुरी निवासी दीपक ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे कुछ युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध किया तो 10-12 युवक लाठी डंडे व लाठी डंडे लेकर आए और घर पर हमला कर दिया। हमले में उसकी पत्नी अनीता, बेटी पायल व भतीजा शिवम घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और घर पर पथराव किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से भाग गए। दीपक ने कोतवाली में मोहल्ले के करण, कल्लू व विनोद को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। हमले के दौरान किसी ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बुधवार दोपहर को मोहल्ला गगन विहार में टीचर कालोनी निवासी युवक बाइक से पटाखा छोड़ रहे थे। इसका विरोध करने पर पवन व अश्वनी के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
झिंझाना क्षेत्र के गांव अगडीपुर के महेश ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर को वह अपने घर के सामने होली खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान जयकुमार, अनुज, राममेहर और गुड़िया पत्नी जयकुमार ने लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। गांव अब्दाननगर उल्हैनी निवासी ओमवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी को रात गांव के सागर और जयवीर ने बिना किसी बात के गाली-गलौज की। विरोध करने पर वे उसके घर में घुस आए और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हसनपुर लुहारी में अलग-अलग वर्ग के दो पक्षों के बीच मारपीट में चार घायल
थानाभवन/हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी में दुल्हेंडी पर दोपहर को रंग खेलने के दौरान नरेंद्र व आबिद पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से नरेंद्र व अंकुश और दूसरे पक्ष के आबिद व लुकमान घायल हुए। इसे लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और लोगों को समझाकर शांत किया। एसपी एनपी सिंह ने गांव में पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान पुलिस बल के साथ गांव में पैदल मार्च निकाला गया और झगड़ा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और शांति बनाए रखने की अपील की। इस मामले में पुलिस को दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में कुछ जिम्मेदार लोग समझौते के प्रयास में लगे हैं।
Trending Videos