{"_id":"69a9d23b859291554f0b2e07","slug":"women-are-performing-household-duties-along-with-prayers-during-ramadan-shamli-news-c-26-1-aur1003-160828-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रमजान में इबादत के साथ घर की जिम्मेदारियां भी निभा रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रमजान में इबादत के साथ घर की जिम्मेदारियां भी निभा रहीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिडौली में रमजान की खबर से सम्बधित महिलाओं के फोटो ---सितारा बेगम
विज्ञापन
बिडौली। रमजान में घरों में महिलाओं की दिनचर्या काफी व्यस्त हो जाती है। रोजे रखते हुए इबादत करने के साथ परिवार के सभी सदस्यों के लिए इफ्तार और सहरी की जिम्मेदारी महिलाओं के कांधों पर ही रहती है।
रमजान में महिलाएं सलातुल तस्बीह की नमाज पढ़ती हैं, जिसमें करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। इसके बाद असर की नमाज अदा की जाती है। असर की नमाज और इफ्तार के बीच का समय करीब डेढ़ घंटे का ही होता है, इसी दौरान महिलाएं रोजेदारों के लिए इफ्तारी की तैयारी करती हैं।
रोजा खोलने के बाद मगरिब की नमाज अदा की जाती है। इसके बाद थोड़ी देर के अंतराल पर ईशा की नमाज और तरावीह पढ़ी जाती है, जिसमें लगभग एक घंटे का समय लग जाता है। तरावीह के बाद महिलाएं हल्का-फुल्का खाना खाती हैं और तब तक रात करीब 11 बजे का समय हो जाता है। इसके बाद थोड़ी देर आराम करने का मौका मिलता है, लेकिन रात करीब 2 बजे फिर से सहरी का समय हो जाता है।
महिलाएं उठकर सहरी के लिए खाना तैयार करती हैं और परिवार के सभी लोगों को सहरी खिलाती हैं। इसके तुरंत बाद फर्ज की नमाज का समय हो जाता है। फर्ज की नमाज अदा करने के बाद कुछ महिलाएं कुरान पाक की तिलावत भी करती हैं। इसके बाद घर के अन्य काम भी संभालती हैं।
सितारा बेगम का कहना है कि रोजा रखने के साथ-साथ घर का काम भी रहता है, लेकिन इबादत करने में जो सुकून मिलता है वह सारी थकान दूर कर देता है।
मुस्कान बताती हैं कि सहरी से लेकर इफ्तार तक पूरे दिन का समय काफी व्यस्त रहता है। परिवार के सभी लोगों के लिए सहरी और इफ्तारी तैयार करना भी एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, लेकिन रमजान में यह सब करना खुशी देता है।
सनावर कहती हैं कि रमजान में कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा नमाज पढ़ी जाए और कुरान की तिलावत की जाए। घर के कामों के बीच भी महिलाएं इबादत के लिए समय निकाल ही लेती हैं।
हदीशा का कहना है रमजान सब्र और इबादत का महीना है। रोजा रखने के साथ घर की जिम्मेदारियां निभाना थोड़ा मुश्किल तो होता है, लेकिन अल्लाह की इबादत का सवाब मिलने की खुशी रहती है।
Trending Videos