{"_id":"69c6d6b74f73f1083b004b95","slug":"family-working-on-farm-attacked-five-injured-including-women-shamli-news-c-26-1-sal1002-162264-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खेत पर कार्य कर रहे परिवार पर हमला, महिलाओं समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खेत पर कार्य कर रहे परिवार पर हमला, महिलाओं समेत पांच घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव हथछोया में खेत पर काम कर रहे परिवार पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इसमें महिला समेत पांच घायल हो गए। पीड़िता रजिया तोमर की तहरीर पर पुलिस ने भाकियू के प्रदेश महासचिव जावेद समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार 26 मार्च की सुबह उसके पिता अफजाल, भाई सूफियान और आमिर गांव के पास गन्ने के खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही उमरदीन, कोसर, तसव्वर उर्फ हंडू, उमरदीन, जानिसार उर्फ जानी, मोईन, सोयाब, इंतजार, सलीम, जावेद तोमर (भाकियू नेता) तथा सालिख वहां पहुंचे और परिवार को धमकाते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लाठी-डंडों, तेजधार हथियारों से हमले में रजिया, अफजाल, सूफियान, आमिर, नुसरत समेत अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 112 पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुरानी जमीन के विवाद को लेकर साजिश के तहत हमला कराया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos