फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kabaddi player murdered over love affair; young woman's father and cousin arrested.

Shamli News: प्रेम प्रसंग में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, युवती का पिता, चचेरा भाई गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi player murdered over love affair; young woman's father and cousin arrested.
शामली। प्रेम प्रसंग के चलते बागपत के गांव ककड़ीपुर निवासी राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू (22) की शुक्रवार की सुबह कांधला क्षेत्र के नाला गांव में दो गोली मारकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। मोनू बाइक से गांव नाला में मजदूरों को लेने जा रहा था।वारदात का चार घंटे बाद पुलिस ने युवती के पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। आरोपियों ने युवती की भी पिटाई करके हत्या की कोशिश की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि नाला गांव में रजबहे की पटरी के निकट गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा है। पास में बाइक पड़ी है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला तथा अन्य अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान बागपत के ककड़ीपुर गांव निवासी मोनू उर्फ गुल्लू के रूप में हुई। मोनू के पिता सुरेंद्र की तरफ से कांधला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या के आरोप में गांव ककड़ीपुर निवासी कार्तिक और उसके ताऊ ओमपाल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि कार्तिक की चचेरी बहन और मोनू के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों फोन पर बातचीत करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक ने अपने ताऊ ओमपाल के कहने पर दो साथियों सत्यम निवासी गांव भारसी और अर्जुन निवासी गांव नाला के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मोनू कबड्डी खेलने के अलावा गन्ने की फसल में ट्रैक्टर से चलने वाली स्प्रे मशीन से कीटनाशक दवा का छिड़काव करने का कार्य करता था। इसके लिए वह नाला गांव में दो मजदूरों को लेने बाइक से जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने मोनू को घेर लिया और उसके सिर व सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। वारदात में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि एक दिन पहले रात में परिजनों ने युवती की पिटाई कर उसकी हत्या की कोशिश की थी। युवती के शरीर पर पिटाई से लगी चोट के निशान मिले हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर मोनू बना चुका था पहचान
मोनू के परिजनों ने बताया कि वह कबड्डी का होनहार खिलाड़ी था। वह जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुका था। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि करीब ढाई वर्ष पहले आरोपी कार्तिक व मोनू ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया था। दोनों एक ही टीम का हिस्सा थे। हालांकि उस प्रतियोगिता में उनकी टीम कोई पदक हासिल नहीं कर सकी थी। मोनू की हत्या की खबर से खेल जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed