फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The accused returned to the village fearlessly after the murder; they had no apprehension of arrest.

Shamli News: हत्या के बाद बेखौफ होकर गांव लौटे आरोपी, नहीं था गिरफ्तारी का अंदेशा

Sun, 02 Aug 2026 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The accused returned to the village fearlessly after the murder; they had no apprehension of arrest.
शामली। राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू की हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने के बजाय सीधे अपने गांव लौट गए। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी कार्तिक ने बताया कि उसे बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि पुलिस इतनी जल्दी वारदात का खुलासा कर देगी। इसी वजह से सभी आरोपी सामान्य तरीके से गांव पहुंच गए और अपने-अपने घरों पर रहे। हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर चार घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बागपत और शामली से जुटाए थे तमंचे, अब हथियार सप्लायर पुलिस के निशाने पर
शामली। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने तीन तमंचों का इंतजाम किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हथियार बागपत और शामली क्षेत्र से खरीदे गए थे।
विज्ञापन

पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुट गई है जिन्होंने आरोपियों तक हथियार पहुंचाए। अधिकारियों का कहना है कि हथियार सप्लायरों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वे कब से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं और किन-किन लोगों तक ऐसे हथियार पहुंचाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट के निशान और लोकेशन ने खोला राज, चप्पल भी बनी अहम सुराग
शामली। मोनू हत्याकांड के खुलासे में तकनीकी जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में आरोपियों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल रहा था। इसके बाद सर्विलांस और तकनीकी टीम की मदद ली गई।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गांव की एक युवती से मोनू के संबंध थे। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले। इसी बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी कार्तिक की मोबाइल लोकेशन खंगाली, जो घटना के समय घटनास्थल के आसपास मिली। घटनास्थल से बरामद तीन चप्पलों ने भी पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। ---

बेइज्जती हो रही थी, इसलिए कर दी हत्या पूछताछ में बोला आरोपी
सबहेड:
पुलिस के सवालों का बिना हिचक देता रहा जवाब, चेहरे पर नहीं दिखा कोई पछतावा
शामली। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी कार्तिक हत्या के पीछे अपनी सोच भी बताई। उसका कहना था कि बार-बार समझाने के बावजूद उसकी चचेरी बहन मोनू से बातचीत बंद नहीं कर रही थी। उसे लगने लगा था कि इससे परिवार की बेइज्जती हो रही है। इसी कारण उसने साथियों के साथ मिलकर मोनू की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी के चेहरे पर अपने कृत्य को लेकर कोई पछतावा नजर नहीं आया। वह पुलिस के सवालों का सामान्य तरीके से जवाब देता रहा और वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed