फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One more case of malaria has been detected in the district.

Shamli News: जिले में मलेरिया का एक केस और मिला

Sun, 02 Aug 2026 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
One more case of malaria has been detected in the district.
शामली। जिले में मलेरिया का एक और केस मिला है। इसे मिलाकर अब तक जिले में मलेरिया के तीन मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने एलम में पहुंचकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के साथ लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया।
कस्बा एलम के मोहल्ला दक्षिणी विकास नगर में स्वाति को एक माह से बुखार चल रहा था। सीएचसी शामली पर जांच कराई तो मलेरिया की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार को मलेरिया की रैपिड टीम एलम में पहुंची और मोहल्ले में एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया। मरीज के संपर्क में आए 13 संभावित बुखार रोगी की आरडीटी किट से जांच की गई, जिसमें किसी को मलेरिया नहीं मिला। टीम ने मोहल्ले में 20 घरों में जांच करने पर एक घर में लार्वा प्रजनन की स्थिति पाई गई।

उस घर के मालिक को नोटिस जारी करते हुए बताया कि कहीं पर भी पानी इकट्ठा न होने दे। ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। टीम में सीनियर एलए अवधेश वाडेकर, वीबीडी कंसल्टेंट राजेश कुमारी, राकेश पांडे, सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed