सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Light Drizzle Brings Temperature Down by Three Degrees, Weather Turns Pleasant

Shamli Weather: मौसम ने ली फिर करवट, बूंदाबांदी से ठंडक, तापमान तीन डिग्री गिरा, फसलों को नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Mar 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया और तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है।

Light Drizzle Brings Temperature Down by Three Degrees, Weather Turns Pleasant
शामली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम ठंडा हो गया। बदलते मौसम का असर फसलों और लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है।

Trending Videos


बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट
दिन निकलते ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक महसूस हुई। दोपहर करीब 12 बजे के बाद एक बार फिर बूंदाबांदी हुई, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इन दिनों जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप से गर्मी का अहसास होता है तो कभी बादल और बूंदाबांदी से ठंडक महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ें: LPG Crisis: गैस किल्लत का डर, एजेंसियों पर सिलिंडर के साथ लंबी कतारें, प्रशासन बोला संकट नहीं, OTP का इंतजार करें

अगले दो दिन बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।

फसलों को नुकसान की आशंका
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं, सरसों और सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। इससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि इस स्थिति में फसलों की पलेवा न करें। साथ ही सब्जी की फसलों को रोगों से बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करें और आम की फसल पर भी रोग नियंत्रण के लिए स्प्रे करें।

वायरल बुखार के मरीज बढ़े
बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिले में वायरल बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 500 मरीज बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा के अनुसार बुखार तीन से पांच दिन में ठीक हो रहा है, लेकिन खांसी कई बार 15 दिन तक भी परेशान कर रही है। कई मरीजों को बुखार उतरने के बाद भी लंबे समय तक खांसी बनी रहती है, जिससे रात की नींद भी प्रभावित हो रही है।

इन बातों का रखें ध्यान
चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश में भीगने से बचें। ठंडी और खट्टी चीजों जैसे दही, मट्ठा और कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें। फ्रिज में रखी चीजों को तुरंत न खाएं, पहले उन्हें सामान्य तापमान पर आने दें। गीले कपड़े पहनने से बचें और हरी व ताजी सब्जियों का सेवन करें। किसी भी दवा का सेवन चिकित्सक की सलाह से ही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed