{"_id":"6a6511cffb5855071109eece","slug":"now-young-children-will-learn-language-and-mathematics-through-play-shamli-news-c-26-1-aur1003-170424-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अब खेल-खेल में भाषा और गणित सीखेंगे नौनिहाल, शिक्षकों को मिलेगी नई संदर्शिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अब खेल-खेल में भाषा और गणित सीखेंगे नौनिहाल, शिक्षकों को मिलेगी नई संदर्शिका
Sun, 26 Jul 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की बुनियादी शिक्षा को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने के लिए शिक्षकों को नई शिक्षक संदर्शिका और शिक्षक डायरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को गति देना और बच्चों में भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षता विकसित करना है।
नई शिक्षक संदर्शिका राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और निपुण भारत मिशन के अनुरूप तैयार की गई है। इसमें गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियां, कक्षा एवं विषयवार शिक्षण योजनाएं, रोचक गतिविधियां, सरल मूल्यांकन के तरीके और बच्चों की सीखने की गति के अनुरूप शिक्षण तकनीकों को शामिल किया गया है। इससे शिक्षक कक्षा शिक्षण को अधिक सहज, रोचक और परिणामोन्मुख बना सकेंगे।
शिक्षक डायरी के माध्यम से शिक्षक प्रतिदिन की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति और उनके सीखने के स्तर का नियमित अभिलेखीकरण कर सकेंगे। इससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की प्रभावी निगरानी भी संभव होगी।
विज्ञापन
जनपद के सभी विकास खंडों में निर्धारित योजना के तहत शिक्षक संदर्शिका और शिक्षक डायरी का वितरण किया जाएगा। साथ ही शिक्षकों को इसके प्रभावी उपयोग के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि कक्षा शिक्षण में इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नई शिक्षक संदर्शिका और शिक्षक डायरी गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं का बेहतर विकास होगा तथा निपुण भारत मिशन के निर्धारित अधिगम लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।