फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wear anti-reflective glasses when working on a screen.

Shamli News: स्क्रीन पर काम करते समय आंखों पर एंटी रिफ्लेक्टर चश्मा लगाएं

Sun, 26 Jul 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 26 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Wear anti-reflective glasses when working on a screen.
हेलो डॉक्टर: डॉ. मनोज कुमार अखौरी। संवाद
शामली। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम के तहत शनिवार को लोगों को फोन पर घर बैठे ही आंखों संबंधी समस्याओं का समाधान कराया गया। इस कार्यक्रम में जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार अखौरी दोपहर एक से दो बजे तक शामली कार्यालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने फोन पर मरीजों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन व लैपटॉप की स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करना हो तो एंटी रिफ्लेक्टर चश्मा लगाकर करें। स्क्रीन पर काम करते समय हर 20 मिनट बाद 20 फीट की दूरी पर 20 सेकंड पर देखते रहे और बीच-बीच में पलक झपकाते रहें। खुजली होने पर आंख को रगड़ना नहीं चाहिए। चिकित्सक की सलाह से ही आंखों में दवा डाले, खुद से कोई दवा नहीं डालनी चाहिए।
विज्ञापन

सवाल : मेरे पिता की आंखें सुबह के समय चिपकी रहती है। क्या करें (इनाम, टायर बाजार शामली)
जवाब : इसके लिए आंखों की जांच करानी होगी। जिला अस्पताल में ओपीडी में आकर जांच कराएं। जांच के बाद दवा दी जाएगी। सवाल : मैंने अलग-अलग समय में अपनी दोनों आंखें बनवाई है, लेकिन अभी भी ठीक से दिखाई नहीं देता। (सुरेंद्र सिंह, मुंडेट)
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब : आंखों के पर्दे की जांच करनी होगी। आंखों में सूजन या रक्त आने की समस्या हो सकती है। जिला अस्पताल में आकर दिखा दे।
सवाल : मेरी उम्र 96 वर्ष है। आंखों से कम दिखाई देता है। (रामनिवास, शामली)
जवाब : आंखों में मोतियाबिंद की समस्या हो सकती है। जांच में मोतियाबिंद पाया जाता है तो ऑपरेशन किया जाएगा। जिला अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।
सवाल : मेरी उम्र 60 वर्ष है। मेरी आंखों में खुजली रहती है और तेज रोशनी में पानी आता है। (रामकुमार, रेलपार शामली)
जवाब : इसके लिए एक बार जिला अस्पताल आकर आंखों की जांच कराएं। इससे समस्या का कारण पता चलेगा।
सवाल : वाहन चलाते समय आंखों में दर्द हो जाता है, क्या करना चाहिए।(रोविल तोमर, शामली)
जवाब : आंखों में सूखापन आने से यह समस्या होती है। इसके लिए एआरसी ग्लास का चश्मा लगाकर वाहन चलाए।
सवाल : मेरा 14 वर्ष का बेटा है, उसकी आंखें लाल रहती है। (अंकुर ऊन)
जवाब : आंखों में एलर्जिक समस्या हो सकती है। इसके लिए आंखों की जांच करानी होगी। जांच के बाद दवा लें।
सवाल : तेज बाइक चलाने पर आंखों से पानी आने लगता है, क्या करना चाहिए। ( अमित शर्मा, काकानगर)
जवाब : हवा व धूल के कारण आंखों से पानी आता है। इस समस्या के समाधान के लिए बिना पावर का एआरसी ग्लास का चश्मा लगाकर बाइक चलाएं।
सवाल : मुझे आंखों से धुंधला दिखाई देता है। (जयवीर सिंह आनंदपुर बिडौली, रमेश थानाभवन)
जवाब : आंखों में मोतियाबिंद की समस्या होती है। जांच कराने से सही पता चलेगा। चश्मा लगाने से भी समस्या दूर हो सकती है। मोतियाबिंद के लिए ऑपरेशन किया जाएगा।

सवाल : मैंने नजदीक व दूर का चश्मा बनवाया हुआ है, लेकिन समस्या पूरी तरह से दूर नहीं हुई। (सचिन दहिया, नाई नंगला)
जवाब : हो सकता है चश्मे का नंबर सही न हो। जिला अस्पताल आकर आंखों की जांच कराएं और चश्मा साथ में लाए।
सवाल : मेरी आंखों से मैल आता रहता है। (इरफान मरगूबगढ़, अंकित कैराना)
जवाब : आंखों की जांच कर यह देखना होगा कि आंसू वाली नस तो बंद नहीं है या फिर किसी इंफैक्शन की वजह से यह समस्या है। सवाल : मेरी आंख से पानी निकलता रहता है। (वाजिद अली, गंगेरू)
जवाब : एक बार जिला अस्पताल आकर दिखा दें। आंखों की जांच के बाद उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed