UP: दावत-ए-वलीमा में परोसा जा रहा था संदिग्ध मीट, पुलिस का छापा, दूल्हे समेत कई हिरासत में
कैराना में वलीमा की दावत के दौरान संदिग्ध संरक्षित पशु का मीट परोसे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई में संदिग्ध मीट, एक नई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई और दूल्हा समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैराना में एक मैरिज होम में आयोजित दावत-ए-वलीमा के दौरान कथित रूप से संरक्षित पशु का मीट परोसे जाने की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मीट बरामद करने का दावा किया है। साथ ही एक नई स्कॉर्पियो-एन गाड़ी को कब्जे में लेकर दूल्हे समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
सूचना के बाद देर रात हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि यमुना किनारे क्षेत्र में संरक्षित पशु का वध किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को वहां से पशु अवशेष मिले, जिनकी जांच के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया।प्राथमिक परीक्षण के बाद अवशेषों को गड्ढे में दबा दिया गया। पुलिस अब विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: सात दिन का अल्टीमेटम, सुंदरकांड का सहारा, धरनारत महिलाएं बोलीं- अब किसी से न लगाएंगे गुहार
सीसीटीवी फुटेज से पहुंची मैरिज होम तक
पुलिस जांच में सामने आया कि संदिग्ध मीट कथित रूप से एक काले रंग की नई स्कॉर्पियो-एन गाड़ी से कैराना लाया गया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोहल्ला रेतावाला स्थित मुगल गार्डन मैरिज होम में छापेमारी की। उस समय वहां निकाह के बाद दावत-ए-वलीमा का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने मौके से संदिग्ध मीट बरामद करने के साथ ही संबंधित गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया।
दूल्हा समेत कई लोगों से पूछताछ
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दूल्हे सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और बरामद सामग्री की परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।