{"_id":"6a350133fa20aa11030c0447","slug":"video-protected-animal-meat-allegedly-served-at-walima-feast-groom-among-several-detained-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: वलीमा की दावत में परोसा जा रहा था संरक्षित पशु का मीट, पुलिस ने मारा छापा; दूल्हा समेत कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: वलीमा की दावत में परोसा जा रहा था संरक्षित पशु का मीट, पुलिस ने मारा छापा; दूल्हा समेत कई हिरासत में
कैराना नगर के एक मैरिज होम में आयोजित दावत-ए-वलीमा में कथित रूप से संरक्षित पशु का मीट परोसे जाने की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संरक्षित पशु का संदिग्ध मीट बरामद करने के साथ ही एक नई स्कॉर्पियो-एन गाड़ी को कब्जे में ले लिया तथा दूल्हे समेत कई लोगों को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यमुना किनारे क्षेत्र में छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से संरक्षित पशु के अवशेष बरामद किए। अवशेषों की जांच के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने उनका परीक्षण किया। इसके बाद अवशेषों को गड्ढे में दबा दिया गया।
पुलिस जांच में पता चला कि संरक्षित पशु का मीट कथित रूप से एक काले रंग की नई स्कॉर्पियो-एन गाड़ी से कैराना लाया गया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोहल्ला रेतावाला स्थित मुगल गार्डन मैरिज होम में छापेमारी की, जहां मोहल्ला छड़ियान निवासी एक युवक के निकाह के बाद दावत-ए-वलीमा का कार्यक्रम चल रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मीट बरामद करने के साथ ही स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया। मौके से दूल्हे सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परीक्षण रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।