{"_id":"6a35318638339219be05be29","slug":"video-shankaracharya-avimukteshwaranand-urges-devotees-not-to-vote-for-supporters-of-cow-slaughter-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान, गौ हत्यारों का समर्थन करने वालों को वोट न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान, गौ हत्यारों का समर्थन करने वालों को वोट न दें
शामली में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एमएस फॉर्म में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से गौहत्या का समर्थन करने वालों और गौ हत्यारों को संरक्षण देने वाले व्यक्तियों को वोट न देने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि गौ सेवा और गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति तथा सनातन परंपरा का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से गौ माता की रक्षा के लिए जागरूक रहने और समाज में इस विषय पर जनचेतना फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आयोजकों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को सुना और गौ संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।