सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations to open Bhainswal underpass before the rains

Shamli News: बरसात से पहले भैंसवाल अंडरपास को चालू करने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 03 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations to open Bhainswal underpass before the rains
शामली जिले के भैंसवाल अडरपास के अधूरे निर्माण के लिए मिट्टी  खुदाई करते कर्मचारी। संवाद।
विज्ञापन
शामली। वर्षों से अधर में लटका भैंसवाल अंडरपास निर्माण कार्य अब फिर से गति पकड़ता नजर आ रहा है। रेलवे विभाग के ठेकेदार द्वारा भैंसवाल गांव की ओर से मिट्टी की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि बरसात से पहले अंडरपास को टीनशेड सहित तैयार कर आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
Trending Videos

वर्ष 2016 में तत्कालीन सपा सरकार के कार्यकाल में करीब 16 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से नवीन मुख्यालय से भैंसवाल होते हुए दिल्ली–शामली–सहारनपुर हाईवे को जोड़ने के लिए 3.5 किलोमीटर लंबे भैंसवाल बाईपास और अंडरपास को स्वीकृति मिली थी। वर्ष 2019 में लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड शामली द्वारा बाईपास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया, लेकिन अंडरपास का निर्माण कार्य उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2023 में जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद रेलवे विभाग ने दोबारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी करीब चार करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि से लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा किया गया। इसके बाद शेष कार्य के लिए दिल्ली मंडल रेलवे ने अतिरिक्त चार करोड़ 19 लाख रुपये की मांग की।
अंडरपास के अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग लखनऊ से करीब चार करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद यह राशि लोक निर्माण विभाग शामली द्वारा दिल्ली मंडल को जारी कर दी गई। पिछले माह धनराशि जारी होते ही रेलवे के ठेकेदार ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
ठेकेदार के अनुसार, भैंसवाल गांव की ओर से मिट्टी की खुदाई का काम तेजी से चल रहा है। योजना है कि खुदाई के बाद सीसी सड़क का निर्माण कर 30 अप्रैल तक अंडरपास को आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाए। बरसात से पहले टीन शेड और चारदीवारी का कार्य भी पूर्ण कर दिया जाएगा, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव और आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।
लंबे समय से अटके इस प्रोजेक्ट के दोबारा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। लोगों को उम्मीद है कि अंडरपास के चालू होने से यातायात सुगम होगा और शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed