फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Toll plaza staff beat up the Block President of the BKU (Women's Wing

Shamli: सीएम की जनसभा से लौट रहीं भाकियू महिला की ब्लॉक अध्यक्ष को टोल कर्मियों ने पीटा, बाल पकड़कर घसीटा

Fri, 17 Jul 2026 05:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 17 Jul 2026 05:48 PM IST
सार

Video goes viral: झिंझाना स्थित पटनी परतापुर टोल पर बस को रोककर टोल की मांग की गई। इस दौरान विवाद होने पर भाकियू महिला की ब्लॉक अध्यक्ष लता चौधरी की पिटाई की गई। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
Shamli: Toll plaza staff beat up the Block President of the BKU (Women's Wing
थाने पहुंची लता चौधरी और टोल पर मारपीट की फुटेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राना में शुक्रवार को हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में शामिल होकर लौट रही बस में सवार भाकियू महिला की ब्लॉक अध्यक्ष लता चौधरी के साथ महिला समेत चार टोलकर्मियों ने मारपीट की। अभद्रता करते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश की। आरोप है कि टोलकर्मियों ने महिला को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा निवासी लता चौधरी ने बताया कि वह भाकियू महिला विंग की ब्लॉक अध्यक्ष होने के साथ आजीविका व विद्युत सखी है। शुक्रवार सुबह वे समर्थकों के साथ बस द्वारा मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल होने गई थीं। बस में उन समेत नौ महिला व अन्य पुरुष समर्थक थे। लता का आरोप है कि सुबह जब बस पटनी परतापुर टोल प्लाजा से निकली, तब टोलकर्मियों ने टोल को लेकर उनसे बहस की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद जनसभा से लौटते समय टोल प्लाजा पर फिर बस को रोक लिया। चालक के साथ टोल को लेकर विवाद हो गया। उसने बस से नीचे उतरकर मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू किया तो महिला समेत चार टोलकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया। विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई और अभद्रता की गई। आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। 
 
विज्ञापन

बस में सवार अन्य महिलाओं ने उसे छुड़ाया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। इस दौरान टोल प्लाजा पर हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। महिला ने आरोपी टोलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
 

जांच अधिकारी ओमवीर सिरोही ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, टोल प्लाजा के मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि टोल टैक्स को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। बाद में आपसी सहमति से समझौता होने पर मामला शांत हो गया। 

उधर, लता चौधरी का आरोप है कि उन पर कुछ लोग समझौता करने का दबाव बना रहे हैं, जबकि उनकी मांग है कि आरोपी टोलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कोई समझौता नहीं हुआ है। 

ये भी देखें...
CM In Shamli: '12 बजे सोकर उठने वाले माफिया के सामने नाक रगड़ते थे'-मंच से गरजे सीएम, भाषण की 10 बड़ी बातें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed