सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Weather: April is raining fire, temperature reached 42 degrees, heat like May-June and heat wave

Shamli Weather: अप्रैल में बरस रही आग, 42 डिग्री पहुंचा पारा, मई-जून जैसी गर्मी और लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 27 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले में गर्मी का कहर लगातार जारी है। दिन निकले ही तेज धूप निकल रही और दोपहर को लू चल रही है। स्कूल से लौटते समय बच्चे और उनके अभिभावक तप रहे हैं। डॉक्टरों ने खूब पानी पीने और मौसमी फलों खरबूजा, तरबूज व नींबू-पानी का सेवन करने की सलाह दी है। 

Shamli Weather: April is raining fire, temperature reached 42 degrees, heat like May-June and heat wave
गर्मी से परेशान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अप्रैल के महीने में इस बार सूरज आग बरसा रहा है। मई-जून जैसी भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है। स्कूली बच्चे और दिहाड़ी मजदूरों को बहुत परेशानी हो रही है। वहीं अस्पतालों में गर्मी से बीमार हुए लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
Trending Videos

 

जिले में इस बार अप्रैल महीने में अधिक गर्मी पड़ रही है। दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप निकल रही है। दोपहर में धूप तेज होने और लू चलने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सड़कों और बाजारों में सूनापन है। दोपहर के समय लू चलने से पंखे व कूलर भी फेल हो रहे हैं। पैदल जाने वाली महिलाएं व युवतियां धूप से बचाव के लिए छाते का सहारा लेने को मजबूर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शामली समेत पश्चिमी उप्र के अधिकतर जिलों में मंगलवार को दिन में लू चलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं पर चमक गरज के साथ झोंकेदार हवा चलने के आसार है।
 

बिजली कट से नागरिक और किसान परेशान
भीषण गर्मी के चलते रात के समय बिजली गुल रही। बार-बार बिजली कट के चलते लोग परेशान रहे। लोग गर्मी व मच्छरों के चलते रात में ठीक से नींद नहीं ले सके। ऊन क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते किसानों को फसल बचाने के लिए फसलों की सिंचाई की जरूरत है, लेकिन विद्युत व्यवस्था पटरी से उतरने के कारण किसानों को समय पर आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मुंडेट फीडर पर रविवार सुबह चार बजे 11 हजार लाइन का तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे सुबह 11 बजे ठीक किया गया। किसान खेत में विद्युत आपूर्ति सुचारु होने की बाट जोहते रहे, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। एसडीओ साहब सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण तार टूट जाते हैं।
 

तापमान बढ़ने से बिगड़ने लगी सेहत
जिले में तापमान बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में गर्मी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। गर्मी के कारण पेट दर्द, बुखार, खांसी और बदन दर्द के मरीज बढ़े हैं। जनरल फिजिशियन डॉ. समद अली ने बताया कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से बीमार होने वाले मरीज बढ़े हैं। इस मौसम में धूप से बचाव करना चाहिए। ताजा घर का बना हल्का भोजन लेना चाहिए। शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के लिए मौसमी फल तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन ज्यादा करें। कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लें।

पिछले दस साल में 27 अप्रैल का तापमान
वर्ष - अधिकतम - न्यूनतम
2026 - 42 - 27
2025 - 39- 22
2024 - 30 - 22
2023 - 35-20
2022 - 40 - 24
2021 - 39 -21
2020 - 32 - 20
2019- 40 - 26
2018 - 38 -21
2017- 36 - 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed