{"_id":"69ef495eaac42227db0fd826","slug":"video-shamli-saints-and-cow-protectors-take-out-march-demanding-cow-be-declared-rashtra-mata-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर संतों और गौ रक्षकों की पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर संतों और गौ रक्षकों की पदयात्रा
शामली के कैराना क्षेत्र में गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर संत समाज और गौ रक्षकों ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए गो तस्करी और गोवध पर कड़ी कार्रवाई तथा सड़कों पर घूम रहे गोवंशों की दुर्दशा पर रोक लगाने की मांग की गई।
सोमवार को ऊंचा गांव मठ के महाराज डॉ. गौतम नाथ स्वामी के नेतृत्व में संत समाज, गौ रक्षक और युवाओं ने गांव बुच्चखेड़ी से कैराना तीतरवाड़ा चुंगी तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान हाथों में भगवा ध्वज लिए प्रतिभागियों ने “गौ माता की जय” और “गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए” जैसे नारे लगाए।
पदयात्रा तीतरवाड़ा चुंगी पहुंचकर समाप्त हुई, जहां गौ रक्षकों और संत समाज के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार अर्जुन सिंह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। स्वामी डॉ. गौतम नाथ ने बताया कि गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग को लेकर पूरे देश में एक वर्ष तक सम्मान आह्वान अभियान चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।