फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Some are asking for longevity for their parents, while others seek the company of their family.

Shamli News: शिवभक्तों की अलग-अलग मनोकामना, कोई मांग रहा माता-पिता की उम्र तो कोई परिवार का साथ

Sun, 02 Aug 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Some are asking for longevity for their parents, while others seek the company of their family.
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते शिवभक्त। संवाद
शामली/लांक। गंगोत्री, गौमुख और हरिद्वार आदि से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की कांवड़ में गंगाजल के साथ अपनों की खुशियां, परिवार की एकता और माता-पिता की लंबी उम्र की मनोकामना भी है।
विज्ञापन

किसी की मन्नत माता-पिता के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की है तो कोई संयुक्त परिवार हमेशा एकजुट रहे, इसी संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा कर रहा है। हिसार के पटेल नगर निवासी मोनू अपने दोस्तों मनीष और सनोज के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता की लंबी उम्र, परिवार में सुख-शांति और दोस्ती हमेशा बनी रहे, इसी कामना से उन्होंने कांवड़ उठाई है।
विज्ञापन

हिसार के गांव मंगाली निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने चार भाइयों के साथ अलग-अलग कांवड़ लेकर निकले हैं। सभी की एक ही इच्छा है कि उनका संयुक्त परिवार हमेशा एकजुट रहे और भाइयों के बीच प्रेम बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी निवासी कक्षा सात के छात्र अनुज अपने साथियों मनकीत और संजीव के साथ पहली बार कांवड़ ला रहे हैं। भोलेनाथ के जलाभिषेक के में परिवार की खुशहाली और पढ़ाई में सफलता की कामना है।
सिरसा निवासी रॉकी अपने छह साथियों के साथ भगवान शिव की झांकी वाली विशेष कांवड़ लेकर शामली पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि देश में सुख-समृद्धि और शांति की कामना से यह यात्रा की जा रही है। झांकी कांवड़ तैयार कराने में करीब 60 हजार रुपये खर्च हुए हैं, जिसे सभी साथियों ने मिलकर वहन किया है। यात्रा पूरी होने के बाद झांकी में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति मंदिर में स्थापित की जाएगी।

शिवभक्तों की सेवा में जुटे ग्रामीण : बाबरी में सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए बुटराडा बस स्टैंड पर ग्रामीणों के सहयोग से छठे सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, नाश्ता, शीतल पेयजल, चाय, दवाइयों और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। शिविर के संचालन में श्याम सिंह, भीम, अंकुर, देवेंद्र शर्मा, भोपाल जांगिड़, प्रिंस जावला, आर्यन, आयुष, कनक, परी सहित अनेक ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।

हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते शिवभक्त। संवाद

हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते शिवभक्त। संवाद

हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते शिवभक्त। संवाद

हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते शिवभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed