फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The brother had strangled Garima to death.

Shamli News: भाई ने गला दबाकर की थी गरिमा की हत्या

Sun, 02 Aug 2026 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The brother had strangled Garima to death.
बेटी की हत्या के मामले के पकड़ा गया आरोपी पिता सुधीर। पुलिस
शामली। चार दिन पहले गरिमा (24) की स्वाभाविक मौत नहीं बल्कि उसकी हत्या परिजनों ने आन की खातिर की थी। पुलिस ने शनिवार को वारदात खुलासा करते हुए उसके पिता सुधीर दहिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग के कारण युवती का रिश्ता टूटने से नाराज होकर भाई अर्जुन ने परिजनों की मौजूदगी में उसकी गला दबाकर हत्या की और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पैतृक गांव नौनांगली में ले गए थे। गांव ताना निवासी हिमांशु खैवाल ने बुधवार सुबह डायल 112 पर पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी।
विज्ञापन

झिंझाना पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की तो युवती के गले पर निशान मिले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
शनिवार को एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतका के पिता सुधीर दहिया से पूछताछ की तो उसने बताया कि गरिमा का लगभग आठ वर्ष से हिमांशु के साथ प्रेम-प्रसंग था। दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन परिजनों ने गरिमा की शादी अन्य स्थान पर तय कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि जिस युवक से गरिमा का विवाह तय हुआ था, हिमांशु ने उसे प्रेम-प्रसंग की जानकारी दे दी थी, जिसके कारण रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने से नाराज होकर शामली स्थित अपने घर पर वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि हिमांशु की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के पिता सुधीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
n भाई से दोस्ती के चलते हिमांशु का घर पर था आना-जाना : एसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि हिमांशु की गरिमा के भाई अर्जुन से दोस्ती थी। इसके चलते हिमांशु का अर्जुन के घर पर नियमित आना-जाना था। इसी दौरान हिमांशु की गरिमा से बातचीत शुरू हुई। बाद में दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे।
n वारदात में पूरे परिवार की संलिप्तता : एसपी ने कहा कि जिस समय युवती की हत्या की गई, उस समय युवती का भाई, पिता, माता समेत सभी परिजन मौजूद थे। इसलिए इस वारदात को पूरे परिवार ने छिपाया और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।

वारदात में पूरे परिवार की संलिप्तता मानी गई है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में साक्ष्यों के आधार पर वारदात में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed