{"_id":"69ad394fd57e82fed20493d5","slug":"vinod-murder-case-i-have-hanged-ram-ram-these-were-the-last-words-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विनोद हत्याकांड: 'फांसी लगा दी है, राम-राम', ये थे आखिरी शब्द, हाथ पर पेंसिल से लिखे थे मोहित और ठाकुर के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद हत्याकांड: 'फांसी लगा दी है, राम-राम', ये थे आखिरी शब्द, हाथ पर पेंसिल से लिखे थे मोहित और ठाकुर के नाम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Shamli News: सेंहटा बाईपास किनारे विनोद कश्यप का शव पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों के हंगामे के बाद अधिवक्ता मोहित गर्ग और बैनामा लेखक कुलदीप ठाकुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विनोद का फाइल फोटो और हाथ पर लिखे नाम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सेंहटा बाईपास किनारे विनोद कश्यप (50) का शव पेड़ से लटका शव मिला। परिजनों ने शामली तहसील के अधिवक्ता मोहित गर्ग और बैनामा लेखक कुलदीप ठाकुर पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा-प्रदर्शन किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos
रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर थाने पर हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी विनोद कश्यप पिछले करीब 15 वर्ष से शामली तहसील में अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों के चैंबर में पानी पिलाने का कार्य करता था। शुक्रवार देर शाम सात बजे विनोद का शव आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में तहसील से 500 मीटर दूर पुलिया के पास सेंहटा बाईपास के किनारे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। उनकी मोपेड बाईपास के किनारे खड़ी मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह परिजन व ग्रामीण थाने पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने थाना प्रभारी का घेराव किया। मृतक के पुत्र सुमित की तरफ से तहसील के अधिवक्ता मोहित गर्ग व बैनामा लेखक कुलदीप ठाकुर पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। करीब पांच घंटे तक चली गहमागहमी और हंगामे के बाद पुलिस ने शाम को दोनों के विरुद्ध हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एक हाथ पर लिखे दो नाम, जेब से मिली पर्ची
मृतक विनोद कश्यप के एक हाथ पर पेंसिल से मोहित व ठाकुर का नाम लिखा हुआ मिला। इसके अलावा पुलिस को उसकी जेब से पर्ची मिली, जिस पर मोहित व ठाकुर के बारे में पुलिस को शिकायत करना लिखा हुआ पाया गया।
मृतक विनोद कश्यप के एक हाथ पर पेंसिल से मोहित व ठाकुर का नाम लिखा हुआ मिला। इसके अलावा पुलिस को उसकी जेब से पर्ची मिली, जिस पर मोहित व ठाकुर के बारे में पुलिस को शिकायत करना लिखा हुआ पाया गया।
विनोद ने पत्नी को फोन पर मारपीट की दी थी जानकारी
विनोद कश्यप की पत्नी सुनीता ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे पति ने फोन पर बताया कि उनके साथ तीन चार लोगों ने मारपीट की है और उसे घेर रखा है। वह आज घर नहीं आ पाएगा। सुनीता ने बताया कि उसने कई बार कहा कि घर आ जाओ, यह भी कहा कि लड़की की शादी करनी है, लेकिन वे हर बार मना करते रहे और अंत में बोले कि उसके फांसी घाल (लगा) दी और इसके बाद राम राम कहा और फोन कट गया। इसके बाद वे तहसील पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को जानकारी देकर तलाश की तो उनका शव पेड़ पर लटका मिला। विनोद के बाद परिवार में पत्नी, तीन पुत्र व एक पुत्री है।

दो दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी
विनोद के पुत्र सुमित ने बताया कि उसके पिता ने दो दिन पहले बताया था कि मोहित गर्ग और कुलदीप ठाकुर उससे नाराज है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके पिता ने उनसे माफी भी मांग ली थी।
विनोद के पुत्र सुमित ने बताया कि उसके पिता ने दो दिन पहले बताया था कि मोहित गर्ग और कुलदीप ठाकुर उससे नाराज है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके पिता ने उनसे माफी भी मांग ली थी।
सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना पांच मिनट पहले मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी। विनोद की पुत्रवधू ने डायल 112 पर पुलिस को फोन आने के बारे में सूचना दी थी, लेकिन लोकेशन नहीं बता पाई। पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पेड़ पर लटका हुआ था।

आंदोलन की दी चेतावनी
श्री सनातन हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदेव तोमर ने बताया कि उन्होंने आदर्श मंडी थाना प्रभारी से मिलकर विनोद कश्यप की मौत के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।

ये बोले एसपी
मृतक विनोद के पुत्र की तहरीर के आधार पर नामजद मोहित व कुलदीप के के विरुद्ध हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-एनपी सिंह, एसपी