{"_id":"69b1ad4762dea5dbc503b9cd","slug":"a-woman-fainted-while-standing-in-a-queue-for-a-cylinder-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118607-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सिलिंडर के लिए कतार में खड़ी महिला हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सिलिंडर के लिए कतार में खड़ी महिला हुई बेहोश
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
इकौना स्थित गैस एजेंसी में बेहोश पड़ी महिला
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर/गिरंट बाजार/इकौना। ईरान के साथ जारी इस्राइल व अमेरिका के युद्ध की गर्माहट अब तराईवासियों की रसोई पर भी दिखने लगी है। गैस सिलिंडरों की अचानक बढ़ी मांग के चलते विभिन्न कंपनियों का बुकिंग सर्वर भी ठप हो गया है। इससे समस्या और भी जटिल हो गई है। बुधवार को इकाैना स्थित अभिषेक गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लाइन में लगी महिला गर्मी से बेहोश हो गई। साथ ही अन्य लोगों को कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ा और कई खाली हाथ ही घर लौटे। इस बीच एजेंसियों पर दलाल भी सक्रिय नजर आए। आपूर्ति की जानकारी व उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वाष्र्णेय लगातार भ्रमणशील रहे।
इकौना
भीड़ और धक्कामुक्की, एक महिला बेहोश
इकौना स्थित अभिषेक गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही और धक्कामुक्की भी हुई। भीड़ और गर्मी के कारण एक महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई, जिसे उसके परिजन घर लेकर चले गए। एजेंसी मैनेजर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की संख्या में अचानक वृद्धि होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। सिलिंडर उपलब्ध है, लेकिन भीड़ में फर्जी लोगों के शामिल होने से समस्या हो रही है।
चंदरखा बुजुर्ग
60 सिलिंडर बचे, ओटीपी न आने से मुसीबत
गिलौला के चंदरखाबुजुर्ग स्थित सोनी एचपी गैस एजेंसी पर उपभोक्ता सिलिंडर लेते दिखे। कई उपभोक्ता बुकिंग के बाद ओटीपी न आने से खाली हाथ वापस भी जाते दिखे। मौजूद कर्मचारी रामकिशोर चौधरी ने बताया छह मार्च से अचानक मांग बढ़ गई है। छह मार्च को 306 सिलिंडर आए थे, जो उसी दिन बंट गए। मंगलवार दोपहर को 342 सिलिंडर आए थे, जिसमें से आज सिर्फ 60 सिलिंडर बचे हैं और अभी खत्म हो जाएंगे। खपत अचानक बढ़ने से लंबी-लंबी लाइन लगने की नौबत है।
तुलसीपुर
अचानक 300 के पार पहुंची खपत
तुलसीपुर स्थित अजय भारत गैस एजेंसी पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। एजेंसी के अजय वर्मा ने बताया कि सात मार्च को आए 348 सिलिंडर आए थे और उसी दिन वितरित हो गए। बुधवार को 342 सिलिंडर आए हैं और 305 उपभोक्ताओं की बुकिंग है। उन्होंने बताया कि मांग अचानक 300 के पार चली गई है, इससे लाइन लग रही है।
हरदत्तनगर गिरंट
छह दिन बाद पहुंचे सिलिंडर
इंडेन गैस एजेंसी हरदत्तनगर गिरंट के गोदाम पर लगातार छठवें दिन दोपहर में ताला लटकता नजर आया। इस दौरान दिन भर सैकड़ों उपभोक्ताओं को सिलिंडर की जानकारी के लिए एजेंसी आने और खाली हाथ वापस घर लौटते देखा गया। हालांकि शाम को सिलिंडर पहुंच गया, इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। मैनेजर योगेंद्र कुमार यादव ने बताया कि छह मार्च से सिलिंडर खत्म था, जो आ गया है। बृहस्पतिवार को वितरण किया जाएगा।
भिनगा
सिलिंडर व केवाईसी के लिए लगी भीड़
भिनगा कस्बा स्थित राज इंडेन गैस एजेंसी पर भी बुधवार की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। बुकिंग न होने के चलते कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। सिलिंडर लेने आए आशीष ने बताया दो दिन से सिलिंडर खत्म हो गया है और भटक रहे हैं। उन्होंने बताया कि मजबूरन इंडेक्शन खरीदना पड़ गया है।
लक्ष्मणनगर
चाट-समोसे की दुकानों पर इस्तेमाल हो रहा घरेलू सिलिंडर
काॅमर्शियल सिलिंडर की कमी व घरेलू सिलिंडर की बढ़ी मांग के बीच बुधवार को लक्ष्मणनगर स्थित चट-समोसे की दुकानों पर घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल होता दिखा। जानकारी लेने पर एक युवक ने बताया कि काॅमर्शियल सिलिंडर न मिलने पर अतिरिक्त रुपये देकर घरेलू सिलिंडर लाए हैं, ताकि परिवार का जीविकोपार्जन हो सके।
नंबर गेम
कुल एजेंसियां- 22 (इंडियन- 08, हिंदुस्तान- 07, भारत-07)
कुल उपभोक्ता- 2,54,262(इंडियन- 97086, हिंदुस्तान- 77176, भारत-80000)
उज्ज्वला- 1.5 लाख
कंपनी - प्रतिदिन खपत घरेलू- उपलब्धता- बुकिंग
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन- 2200 - 860- 2888
हिंदुस्तान पेट्रोलियम- 1625- 1290- 2422
भारत पेट्रोलिया- 955 - 2236- 630
न हों परेशान, आपूर्ति जारी
जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध है। आवश्यकता के अनुसार लगातार डिमांड भेजी जा रही है और आपूर्ति भी मिल रही है। अचानक लोगों द्वारा मांग तेज करने के चलते बुकिंग के सर्वर में दिक्कत आ रही है और डीएसी नंबर नहीं मिल रहा है। लोगों से अपील है कि अपनी आवश्यकता के अनुसार ही सिलिंडर लें।
Trending Videos